×

Tokyo Olympics:कौन हैं कमलप्रीत कौर, जिन्होंने  इतिहास रचकर डिस्कस थ्रो के फाइनल में बनाई जगह

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। टोक्यो ओलंपिक में भारत की  एक और महिला खिलाड़ी ने  इतिहास रच दिया है । दरअसल  डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत   कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की की।  25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता  और क्वालीफायर  में  64 मीटर की दूरी तक चक्का फेक  फाइनल इतिहास के पन्नों  में दर्ज करवा लिया।

Sri Lanka Team को मिलेगा टी20 सीरीज जीतने का इनाम, भारत को हराने के बाद अब खिलाड़ी होंगे मालामाल
 

कमलप्रीत कौर की बात की जाए तो   उनका जन्म   पंजाब के पटियाला में हुआ था।  वह पंजाब के श्री मुक्तसर  साहिब जिले के बादल गांव की रहने वाली  हैं।बचपन में पढ़ाई लिखाई में औसत रहने वाले कमलप्रीत का ध्यान खेल की ओर  था उनकी दिलचस्पी  पढ़ाई में कम देख शरीरिक शिक्षा कोच ने एथलेटिक्स  की ओर ध्यान देने की सलाह दी।

IND vs SL:भारत के  खिलाफ धमाकेदार जीत  के बाद श्रीलंकाई टीम पर हुई धनवर्षा 
 

साल 2012 में उन्होंने एथलेटिक्स में भाग लिया और पहली स्टेट मीट  में उन्होंने  बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया।कमलप्रीत ने पटियाला  में  आयोजित 24 वें  फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जबरदस्त खेल दिखाया।   65.06 मीटर छक्का फेंककर टोक्यो  2020 के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया।

भारत के खिलाफ Test सीरीज से पहले Ben Stokes ने अनिश्चितकाल के लिए छोड़ा क्रिकेट, जानिए आखिर क्यों 

साल 2014 में   उन्होंने डिस्कोस  थ्रो को गंभीरता से लेना शुरु किया। वह  2016  में अंडर -18 और अंडर 20 राष्ट्रीय चैंपियन बनी।कमलप्रीत  कौर ने  24 वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में  65 मीटर छक्का फेंककर नया कीर्तिमान स्थापित किया ।  इस स्पर्धा में  65 मीटर बाधा पार करने  वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।बता दें कि  कमलप्रीत   फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं और  राष्ट्रीय प्रतियोगिता  में   रेलवे की ओर से खेलती हैं।