Major Dhyan Chand Birthday बनने चले थे पहलवान, बन गए हॉकी की शान, जानिए यहां हॉकी के जादूगर की कहानी
हॉकी न्यूज़ डेस्क।भारत के सर्वश्रेष्ठ एथीलट्स में से एक और हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस आज है। ध्यानचंद की 119 वीं जयंती 29 अगस्त 2024 को मनाई जा रही है। ध्यानचंद की जयंती को देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाता है, जिसकी शुरुआत साल 2012 से भारत सरकार ने की है।ध्यानचंद बचपन में पहलवान बनना चाहते थे, लेकिन वह बने हॉकी के जादूगर । 29अगस्त 1905 को प्रयागराज में समेश्वर दत्त सिंह और श्रद्धा सिंह के घर ध्यानचंद का जन्म हुआ था।
जय शाह बने आईसीसी के चेयरमैन तो खुशी से झूम उठे Virat Kohli, कह दी दिल की बात
16 साल की उम्र में ही वह सेना में शामिल हो गए। सेना में शामिल होते हुए ही मेजर ध्यानचंद ने उस समय ब्राह्मण रेजीमेंट में मेजर बले तिवारी से हॉकी खेलना सीखा था। 13 मई 1926 में भारत के लिए अपना पहला मैच न्यूजीलैंड में खेला। साल 1948 में मेजर ने हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की थी।मेजर ध्यानचंद का करियर शानदार ही रहा। उन्होंने 185 मैचों में कुल 570 गोल किए।
ICC Ranking में यशस्वी जायसवाल ने मचाया धमाल, बाबर आजम से निकले आगे, जानें विराट कोहली का हाल
विश्व में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में उनका नाम पहले स्थान पर है।खेलों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने 1956 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित ध्यानचंद को किया था।
IPL 2024 का खिताब जीतने के लिए LSG ने चली तगड़ी चाल, इस दिग्गज खिलाड़ी को किया शामिल
ध्यानचंद से जुड़े अनसुने तथ्यों की बात करें तो उनका असली नाम ध्यान सिंह था।ध्यानचंद नाम उन्हें सेना में रहते हुए रात के समय हॉकी का अभ्यास करने के कारण 'चांद' नाम मिला, बाद में ध्यानचंद पड़ गया। ध्यानचंद हॉकी स्टिक से जादू करते थे। एक बार नीदरलैंड के अधिकारियों ने उनकी हॉकी स्टिक को यह जांचने के लिए तोड़ दिया था कि कहीं उसमें कोई चुंबक तो नहीं है।