×

IPL 2024 धोनी की कप्तानी के मुरीद हुए ये तीन दिग्गज, जमकर बांधे तारीफों के पुल 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सफल और महान कप्तानों में होती है। धोनी ने पहले टीम इंडिया के लिए अपनी सफल कप्तानी की।वहीं अब आईपीएल में वह अपनी कप्तानी में जलवा रहे हैं।आईपीएल 2024 सीजन के तहत भी धोनी ही चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी के बीच चेपॉक मैदान पर खेला जाना है। फैंस धोनी को मैदान पर देखने के लिए काफी बेताब हैं।

IND VS ENG  आखिरी टेस्ट में क्यों रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल को मिल सकता है मौका, सामने आए ये बडे़ कारण
 

टूर्नामेंट से पहले संजय मांजरेकर, एस श्रीसंत और साइन डोल ने धोनी की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी की प्रशंसा की है।स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए दिग्गज संजय मांजरेकर ने कहा कि, चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी क्रम में धोनी की बैटिंग का काफी अहम योगदान है। वह टीम में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं और उनके साथ मिलकर अपना अहम योगदान देते हैं। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत जो धोनी की कप्तानी में भी खेल चुके हैं।

Kane Williamson को किस्मत ने दिया धोखा, पिछले 12 साल के करियर में पहली बार घटी ये घटना, देखें वीडियो
 

उन्होंने कहा, धोनी की कप्तानी का फायदा युवा खिलाड़ियों को काफी मिलता है।श्रीसंत ने उदाहरण शिवंम दुबे का दिया था। बता दें कि स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे काफी वक्त से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं।

उन्होंने धोनी की कप्तानी में आईपीएल में जलवा दिखाते हुए टीम इंडिया का टिकट लिया। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज साइमन डूल ने कहा कि,महेंद्र सिंह धोनी जीनियस लीडर हैं। वह किसी भी स्थिति में काफी शांत रहते हैं। वह किसी भी चीज को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। उन्होंने धोनी को लेकर आगे कहा कि धोनी को खेल को काफी बेहतरीन तरीके से नियंत्रण करते हैं। 

जब सचिन तेंदुलकर ने खेली बेमिसाल पारी, पाकिस्तान के अख्तर, वसीम और वकार की उधेड़ी बखिया, देखें VIDEO