IPL 2023: जीत के साथ Points Table में मुंबई ने किया उलटफेर, संकट में पहुंची दिल्ली, देखें बाकी टीमों का हाल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में बीते दिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया।मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने 173 रनों का लक्ष्य था, जिसे उसने कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा की पारी के दम पर हासिल किया। मुंबई इंडियंस को मौजूदा सीजन में पहली जीत नसीब हुई है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथा मैच हारकर अपने लिए मुसीबत खड़ी कर ली है।मुंबई इंडियंस तो जीत का खाता खोलने में सफल रही है,लेकिन दिल्ली कैपिटल्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली पर मुंबई की जीत के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हुआ है।
IPL 2023, DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस अब तीन मैचों में एक जीत के साथ दो अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।वहीं दिल्ली कैपिटल्स बिना खाता खोले सबसे आखिरी में मौजूद है।इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स ही एक मात्र ऐसी टीम है जिसने जीत का खाता नहीं खोला है।
IPL 2023 DC vs MI: मुंबई के खिलाफ बल्ले से चमके अक्षर पटेल, छक्के -चौके जड़कर खेली तूफानी पारी
अंक तालिका में बाकी टीमों की स्थिति की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 6 अंक लेकर पहले स्थान पर मौजूद है।वहीं राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 4 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। केकेआर 3 मैचों में 4 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है और गुजरात भी 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के भी 4-4 अंक हैं। वहीं आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के दो -दो अंक हैं।