IPL 2023: गौतम गंभीर के ट्वीट ने मचाया तहलका, CSK की जीत पर कही ये बात
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स 5 विकेट से गुजरात टाइटंस को रौंदकर पांचवीं बार खिताब जीतने में सफल रही। चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिताबी मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत की चर्चा दुनिया भर में है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत पर बड़ी बात कही है।
IPL 2023: खिताब जीतने के बाद धोनी जाएंगे कोकिलाबेन हॉस्पिटल, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर ने ट्वीट करते हुए बड़ा बयान दिया। ट्वीट करते हुए लिखा, बधाई हो सीएसके! 1 खिताब जीतना मुश्किल, 5 जीतना अविश्वसनीय!धोनी का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी गौतम गंभीर के इस ट्वीट पर अपनी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी टीम को पांच बार खिताब दिलाने का कारनामा भी अब कर दिया है ।
पाकिस्तान की Asia Cup 2023 की लेकर फूली हुई हैं सांसें, फंस गया नया पंगा
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 226 मैच खेले हैं, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 20123 में चैंपियन बनने में सफल रही है।
Team India के लिए आई बुरी ख़बर, इस स्टार खिलाड़ी ने लिया सभी फॉर्मेट्स से संन्यास
वैसे आपको बता दें कि गौतम गंभीर भी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं, उन्होंने केकेआर को नेतृत्व करते हुए दो बार खिताब जिताया है।वहीं बतौर मेंटोर वह लखनऊ सुपर जायंट्स को प्लेऑफ तक में पहुंचाने में सफल रहे हैं।आईपीएल 2023 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का काम किया।