IPL 2023: खिताब जीतने के बाद धोनी जाएंगे कोकिलाबेन हॉस्पिटल, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार खिताब दिलाने का काम किया।ट्रॉफी जीत चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बुरी ख़बर आई है। ख़बरों की माने तो आईपीएल 2023 टूर्नामेंट के बाद धोनी मुंबई के कोकिलाबैन हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में परेशानी है। धोनी घुटने के टेस्ट के लिए मुंबई स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाएंगे। इस वक्त सीएसके टीम और फैंस आईपीएल जीतने की जश्न में डुबी है लेकिन अब जिस तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं ।वह फैंस के लिए अच्छी नहीं है।
पाकिस्तान की Asia Cup 2023 की लेकर फूली हुई हैं सांसें, फंस गया नया पंगा

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में धोनी को कई टेस्ट से गुजरना होगा ।कैप्टन कूल इस सप्ताह मुंबई जा सकते हैं, जिसके बाद उन्हें कई टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है ।उन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाईं।वहीं आईपीएल में भी वह पांच बार खिताब दिला चुके हैं।
Team India के लिए आई बुरी ख़बर, इस स्टार खिलाड़ी ने लिया सभी फॉर्मेट्स से संन्यास

बता दें कि धोनी का आईपीएल में दमदार रिकॉर्ड भी रहा है।उन्होंने इस टूर्नामेंट में बल्ले से अपना जलवा दिखाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 16 मैचों में 104 रन बनाए हैं।
IPL 2023: गुजरात टाइटंस को मिली हार, लेकिन शुभमन गिल पर हुई पैसों की बारिश

वहीं इस दौरान 250 मैचों में 38.79 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रोट सो 5082 रन बनाए हैं।वहीं इस दौरान वह 24 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।पहले कहा जा रहा था कि धोनी 2023 सीजन से आईपीएल अलविदा कह सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महेंद्र सिंह धोनी ने यह साफ कर दिया हैकि वह अगले आईपीएल सीजन में भी खेलते नजर आएंगे।


