×

ODI WC 2023 में SA vs SL के बीच टक्कर आज, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।वनडे विश्व कप 2023 में आज शनिवार 7 अक्टूबर को दो मैच खेले जाएंगे।पहला मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।वहीं दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

WC 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बाद गदगद हुए बाबर आजम, भारतीय फैंस के लिए कही बड़ी बात
 


दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के मुकाबले से पहले मौसम को लेकर अच्छी ख़बर है, क्योंकि नई दिल्ली में बारिश की आशंका नहीं है। इस दौरान टेम्परेचर 26 डिग्री के आसपास रहेगा।हालांकि उमस कुछ परेशान कर सकती है। यह करीब 40 प्रतिशत रहेगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की विकेट स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है। इस मैदान की आउटफील्ड खासी तेज है, लेकिन धीमी पिच को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि यह मैच लो-स्कोरिंग होगा प्रथम श्रेणी का औसत स्कोर 230 है। खास बात यह है कि इस मैदान पर पिछले 5 में से चार मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

WC 2023 में पाकिस्तानियों का टूटा घमंड, कमजोर टीम के आगे फुस्स हुए बाबर आजम
 

हेड-टु-हेड 
 दोनों टीमों के बीच वनडे के इतिहास में 80 मैच खेले गए हैं। साउथ अफ्रीका ने 45 और श्रीलंका ने 33 मैच जीते। एक मैच टाई रहा, जबकि एक में कोई नतीजा नहीं निकल सका था। यहां आंकड़ों में दक्षिण अफ्रीका भारी है। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 6 मैच अब तक खेले गए हैं । इनमें 4 में साउथ अफ्रीका और महज एक में श्रीलंका को जीत मिली। जबकि दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा था

ODI WC 2023 में घुटनों के दम पर रन बनाएंगे Virat Kohli, मुकाबले से पहले बड़ा खुलासा
 


संभावित प्लेइंग XI 
साउथ अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी।

श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा और मथीश पथिराना।