×

ODI World Cup में सबसे बड़ा स्कोर खड़ी करने वाली टीमें, भारत ने भी किया है ये कारनामा
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। वनडे विश्व कप के इतिहास में कई टीमों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। 2023 के विश्व कप में भी कई टीमों का जलवा देखने को मिल सकता है।टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है, लेकिन उससे पहले हम यहां गौर कर रहे हैं कि कौन सी टीम ने विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

ODI World Cup इतिहास के सबसे सफल कप्तान, टॉप 5 की लिस्ट में दो भारतीय
 

ऑस्ट्रेलिया - पांच बार की खिताब विजेता ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था। कंगारू टीम ने मुकाबले में खेलते हुएविपक्षी गेंदबाजों की बैंड बजाई थी।ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में खेलते हुए 6 विकेट पर 417 रन बनाए थे। 

ODI World Cup में भारत को कभी नहीं हरा सकता है पाकिस्तान, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
 

भारत- वनडे विश्व कप में बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीमें में भारत का नाम भी शामिल है। टीम इंडिया ने 2007 के विश्व कप में बरमूड़ा के खिलाफ रनों की बरसात की थी। भारत ने 5 विकेट पर 413 का स्कोर बनाया था।

ODI World Cup में भारत को कभी नहीं हरा सकता है पाकिस्तान, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
 

दक्षिण अफ्रीका - अब तक खिताब से वचिंत रहने वाली दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप के अहम मैच आयरलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 411 का बड़ा स्कोर खड़ा करके तबाही मचाई थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यही कमाल किया था। अफ्रीका ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 5 विकेट पर 408 रन बनाए थे।

श्रीलंका - इन टीमों की सूची में श्रीलंका का नाम भी आता है। श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 5 विकेट पर 398 रन बनाए थे।