×

Yuvraj Singh ने पिता के साथ बताई मानसिक समस्या, योगराज के धोनी पर गंभीर आरोपों के बाद वायरल हुआ वीडियो
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा विवाद में रहते हैं।हाल ही में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुबानी हमला किया था। योगराज सिंह ने धोनी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे युवराज सिंह का करियर बर्बा्द किया। यही नहीं पूर्व कप्तान कपिल देव पर योगराज सिंह ने खुद को करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। वैसे इन सब बातों के बीच युवराज सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने पिता की मानसिक समस्याओं पर बात करते दिखे हैं।

गणपति उत्सव में दिखी टी 20 विश्व कप की धूम, बप्पा ने दी कप्तान Rohit Sharma को ट्रॉफी, वायरल हुआ वीडियो
 

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट से ली गई एक क्लिप में युवराज स्वीकार कहते हैं कि उनके पिता को कुछ मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मेरे पिता को मानसिक समस्या है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे। युवराज सिंह ने आगे कहा,मुझे लगता है कि कुछ चीजें हैं जिन पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करते।धोनी और युवराज सिंह दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं और साथ ही उन्होंने काफी क्रिकेट भी खेला है।

Josh Inglis ने उड़ाया गर्दा, छक्के-चौकों की बरसात कर T20I में 43 गेंदों में ठोका तूफानी शतक 
 

एक समय युवराज ने धोनी के डिप्टी के रूप में काम किया था। हालांकि, विवाद की जड़ इस तथ्य को माना जाता है कि 2007 में राहुल द्रविड़ के बाद धोनी को कप्तानी दी गई थी, जबकि युवराज द्रविड़ के उप-कप्तान भी थे। युवराज कई बार इसे जाहिर भी कर चुके हैं कि उन्हें लगा था कि कप्तानी उन्हें दी जाएगी।

Shaheen Afridi अचानक बने कप्तान, बाबर आजम को झटका, रिजवान की भी लगी लॉटरी
 

टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में 2007 का टी 20 विश्व कप और 2011 का व नडे विश्व कप जीता था। टीम इंडिया की झोली में इन दोनों ही ट्रॉफियों को डालने में बड़ा योगदान युवराज सिंह का भी था। युवराज सिंह ने दोनों ही टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर प्रदर्शन करके दिखाया था।