लंबे वक्त के बाद हुई Yuvraj Singh और Ms Dhoni की मुलाकात, VIDEO हुआ वायरल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह एक साथ नजर आए हैं। लंबे वक्त के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई मुलाकात की अब चर्चा है। धोनी और युवराज जैसे लेजेंड्स की मुलाकात एक एड के दौरान हुई है।
Ashes Series कंगारू दिग्गज ने इंग्लिश कप्तान Joe Root को दी बड़ी सलाह, कही ये बात
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की काफी फैन फॉलोइंग हैं और लोग इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। हाल ही में युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो विश्व कप के पुराने पार्टनर के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी- युवराज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Virat Kohli क्यों हैं टेस्ट में बेस्ट, Ravi Shastri ने खोला कामयाबी का राज
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह ने साथ में काफी क्रिकेट खेला है। दोनों के बीच मैदान पर कई बड़ी साझेदारियां भी हुई हैं। धोनी और युवराज के रिश्ते अच्छे तो रहे हैं लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच दरार भी आई। बता दें कि युवी के पिता योगराज सिंह माही की नीयत पर सवाल उठाते थे और अपने बेटे का अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म होने का आरोप लगाते थे ।
पर अब युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी को साथ में देखकर दोनों दिग्गजों के क्रिकेट फैंस खुश जरूर होने वाले हैं। युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी आईपीएल में सक्रीय हैं। वहीं युवराज सिंह को संन्यास के बाद विभिन्न लीग में खेलते हुए देखा गया है। वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी खेलते हैं। विराट और धोनी दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।
IND VS NZ Ashwin ने तोड़ डाला Imran Khan का रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ा पीछे