Virat Kohli ने अचानक हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट -द्रविड़ के इस खास क्लब में मारी एंट्री
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है।इस मुकाबले के तहत मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। विराट कोहली ने दिग्गज खिलाड़ियों के खास क्लब में एंट्री मारी है। विराट कोहली ने भारतीय जमीन पर 50 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली ऐसा कारनामा करने वाले 13 वें खिलाड़ी भी बन गए हैं।
Tim Southee ने इतिहास रचकर किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दूसरे कीवी गेंदबाज
IND vs AUS: चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी ने किया ब्लंडर, कप्तान रोहित शर्मा को आया गुस्सा, देखें वीडियो
इस सची में इन खिलाड़ियों के बाद और भी कई बड़े नाम हैं।नीचे दी जा रही है सूची में विराट कोहली सबसे आखिर में हैं। विराट कोहली के पास चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करने का मौका रहने वाला है।
वैसे भी टेस्ट क्रिकेट के तहत विराट कोहली पिछले कुछ वक्त से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। विराट कोहली ने टेस्ट में तीन साल से ज्यादा वक्त से शतक नहीं जड़ा है। उम्मीद की जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। मौजूदा सीरीज में विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन रहा है।
अपनी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
सुनील गावस्कर- 65
कपिल देव- 65
अनिल कुंबले- 63
वीवीएस लक्ष्मण- 57
आर अश्विन- 55*
हरभजन सिंह- 55
दिलीप वेंगसरकर- 54
वीरेंद्र सहवाग- 52
चेतेश्वर पुजारा- 51
सौरव गांगुली- 50
विराट कोहली- 50*