×

Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर फिर मचाया तहलका, बनाया एक और रिकॉर्ड
 

 


स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।।  विराट कोहली की गिनती दुनिया के  सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। विराट कोहली के भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर  में करोड़ों  फैंस हैं। विराट कोहली    मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर  भी हिट रहते हैं । विराट के अब इंस्टाग्राम पर  15 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। विराट कोहली  इंस्टाग्राम पर यह मुकाम हासिल करने वाले    इकलौते भारतीय हैं।

IND VS ENG  ओवल टेस्ट में लंच तक टीम इंडिया की दूसरी पारी का स्कोर 1 पर 108 रन
 


वहीं खेल की  दुनिया में वो इंस्टाग्राम पर  फॉलोअर्स के मामले में चौथे नंबर पर हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले खिलाड़ियों की बात की जाए तो  टॉप पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके 337 फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरे नंबर पर लियोनेल मेस्सी का नाम  आता है जिनके  260 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  नेमार जूनियर तीसरे नंबर पर आते  हैं जिनके  160 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  

IPL 2021 Phase 2 नेट सेशन में  Suresh Raina ने जड़ा ऐसा छक्का, VIDEO देख फैंस के उड़ेंगे होश
 


इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में एशियाई में विराट कोहली  इंस्टाग्राम पर नंबर पर  वन हैं। विराट के  सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं बल्कि  फेसबुक और ट्विटर पर भी काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके फेसबुक पर   48 मिलियन , जबकि  ट्विटर पर  43.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट  कोहली अपनी एक इंस्टाग्राम की पोस्ट से  करोड़ों की कमाई करते हैं।

Rohit Sharma ने ध्वस्त किया   इस कंगारू दिग्गज का  बड़ा रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

विराट   अपनी  हर पोस्ट से करीब    5 करोड़ रूपए की कमाई करते हैं। बता दें कि  इन दिनों  भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर है जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली  जा रही है।विराट कोहली  सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को लेकर तो चर्चा में हैं लेकिन वह क्रिकेट मैदान पर  लंबे वक्त से  शतक नहीं लगा  पा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में  भी विराट के बल्ले से अर्धशतक तो  निकला है लेकिन उसे वह शतक नहीं बदल पाए।