Samachar Nama
×

IND VS ENG  ओवल टेस्ट में लंच तक टीम इंडिया की दूसरी पारी का स्कोर 1 पर 108 रन

Pujara Rohit Oval TestPujara Rohit Oval Test

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क। भारत और इंग्लैंड के  बीच लंदन के ओवल मैदान में चौथा टेस्ट मैच खेला जा  रहा है।मुकाबले में शनिवार को तीसरा  दिन है। खेल के तीसरे दिन    लंच तक  भारत ने दूसरी पारी के तहत  1 विकेट खोकर  108 रन बना  लिए थे।  भारत के लिए    रोहित शर्मा   47 और  चेतेश्वर पुजारा     108 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IPL 2021 Phase 2 नेट सेशन में  Suresh Raina ने जड़ा ऐसा छक्का, VIDEO देख फैंस के उड़ेंगे होश

England vs India, 4th

भारत ने  आज एक मात्र  विकेट  केएल राहुल  के रूप में गंवाया है।  इंग्लैंड  के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने    केएल राहुल  को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। केएल राहुल ने  101 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से  46 रनों की पारी खेली । उन्होंने रोहित शर्मा के साथ साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को सधी हुई शुरुआत दी।

Rohit Sharma ने ध्वस्त किया   इस कंगारू दिग्गज का  बड़ा रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
 


England vs India, 4th

बता दें कि चौथे टेस्ट मैच के तहत भारतीय टीम के सामने अब भी चुनौतिया कायम है क्योंकि वह   9 रन की बढ़त ही इंग्लैंड पर  ले पाई  है।  आपको बता दें कि इस मैच  के तहत  पहली पारी में भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा  कर पाई  थी।  भारत की पूरी टीम  191 रनों पर जाकर ढेर हो गई  थी।

इन पांच भारतीय  खिलाड़ियों पर मंडराया संकट, T20 World Cup से कटेगा पत्ता

England vs India, 4th

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम  290 रनों पर जाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर  भारत पर  99रनों की बढ़त ली थी। भारत   और इंग्लैंड के बीच  मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है जो किसी  भी टीम की झोली में जा सकता है। भारतीय टीम   अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखना चाहेगी।

England vs India, 4th

Share this story