×

Drugs के शौकीन थे  Wasim Akram,  Shane Warne जैसे दिग्गज क्रिकेटर
 

 


स्पोर्ट्स न्यूज़  डेस्क। क्रिकेट एक जेंटलमेन खेल है, लेकिन यह कई  बार किन्हीं वजहों से विवादों में रहा है। दुनिया भर में कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो ड्रग्स का सेवन करने को लेकर विवादों में रहे।कुछ का जिक्र हम यहां कर रहे हैं।

IPL 2021 KKR के  खिलाफ मैच में  RCB की टीम उतरेगी ब्लू जर्सी में,  जानिए आखिर क्यों 
 

शेन वॉर्न - ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर    शेन वॉर्न  को फरवरी 2003 में दक्षिण  अफ्रीका में विश्व कप से एक महीने पहले खून की जांच   में प्रतिबंधित नशीली दवा पाए  जाने पर उन्हें वापस घर भेजना पड़ा था।

Gautam Gambhir का बड़ा दावा, IPL 2021 में ये टीम जीतेगी खिताब 
 

वसीम अकरम  -   1993 में  वेस्टइंडीज दौरे पर  ग्रेनाडा में कप्तान वसीम   अकरम, उपकप्तान वकार यूनुस आकिब जावेद और  मुश्ताक  अहमद को समंदर किनारे  नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन  खिलाड़ियों  को लेकर काफी विवाद हुआ था।

CPL 2021 सेमीफाइनल में पहुंची ये टीमें, जानिए कब होंगे  मुकाबले 
 

उपुल थरंगा -साल  2011 में न्यूजीलैंड को विश्व कप में हराने के बाद सेमीफाइनल में आने   पर  उपुल तरंगा   का वाडा  ने यूरिन  सेमपल के जरिए डोप टेस्ट किया था । टेस्ट के बाद उनके शरीर में दो तरह के स्टेरॉइड  प्रेड्निसोन  और प्रेड्नीसोलोन  पाए गया जिस पर वाडा ने प्रतिंबध लगाया।

मनिंदर सिंह -भारतीय  क्रिकेटर  भी  ड्रग्स लेने के सिलसिले में पुलिस की गिरफ्त में   आ चुके हैं।  दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स ब्रांच ने मनिंदर सिंह  को पूर्व दिल्ली स्थित प्रीत   विहार उनके घर डेढ़ ग्राम कोकिन के साथ गिरफ्तार किया   था। मनिंदर सिंह भारत के स्पिन गेंदबाज रहे । उन्होंने   35 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने  88 विकेट लिए। इसके अलावा     59 वनडे मैच में    उन्होंने 66 विकेट लिए।

जेसी राइडर  -न्यूजीलैंड के  इस खिलाड़ी  करियर नशे की बुरी आदतों की  वजह से तबाह हो गया था।   जेसी राइडर    कोमा चले जाने के  बाद जब  स्वास्थ लाभ ले रहे थे तो उसी दौरान उन्हें बताया गया कि दो शक्तिवर्द्धक  दवाओं के  लिए उनका  परीक्षण पॉजिटिव पाया गया  है।इसके बाद उन्हें छह महीने का  प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था।