×

 इस दिग्गज ने Rohit Sharma की जमकर की तारीफ, बताया अगला महेंद्र सिंह धोनी
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम सफलता के मुकाम छू रही है।इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की है।इस जीत की खास बात यह है कि विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं है।यानि इन दिग्गजों की गैरमौजूदगी में भारत ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का अभी आखिरी टेस्ट मैच बचा हुआ, जिसे जीतकर भारत सीरीज को 4-1 से खत्म कर सकती है।

IPL 2024 के लिए क्या फिट हो जाएंगे Suryakumar Yadav, धाकड़ बल्लेबाज की हेल्थ को लेकर मिला बड़ा अपडेट, देखें VIDEO
 

टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी देखने को मिली है और युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने इंग्लैंड पर मिली जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा के तारीफों के पुल बांधे हैं और उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से की है।

स्टार खिलाड़ी ने T20 का सबसे तेज शतक जड़कर मचाया तहलका, रोहित-मिलर के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
 

सुरेश रैना महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त हैं, दोनों के काफी अच्छे संबंध हैं। रैना टीम इंडिया के लिए और आईपीएल में धोनी की कप्तानी में खेले हैं। सुरेश रैना धोनी को बहुत अच्छे से समझते हैं।उन्होंने 15 अगस्त 2020 को धोनी के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

PSL में शतक जड़ने वाले Babar Azam को मिला ईनाम, गिफ्ट में मिली कार
 

अब रैना रोहित को अगला धोनी करार दे रहे हैं।सुरेश रैना ने कहा, रोहित अगले एमएस धोनी हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एमस धोनी की तरह ही युवाओं को काफी मौके दे रहे हैं। मैंने धोनी के नेतृत्व में काफी क्रिकेट खेला। सौरव गांगुली ने अपनी टीम को काफी सपोर्ट किया, फिर एमएस धोनी आए और आगे बढ़कर नेतृत्व किया। उन्होने यह भी कहा कि, रोहित सही दिशा में जा रहे हैं। वह एक शानदार कप्तान हैं।