×

IND VS SA प्लेइंग 11 से बाहर होने वाला है ये खिलाड़ी, कप्तान Kohli लेंगे बड़ा फैसला
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  पीठ  दर्द में शिकायत के चलते  विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में होने वाले  तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली की वापसी तय है । बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 11 जनवरी से खेला जाएगा।

  IPL 2022 पर भी कोरोना वायरस का संकट,  क्या  एक बार फिर से भारत  से बाहर होगा टूर्नामेंट
 


  विराट कोहली की  प्लेइंग इलेवन में वापसी होनी है  और ऐसे में किसी एक खिलाड़ी को बाहर होना पड़ सकता है।  दूसरे  टेस्ट मैच में विराट कोहली जगह  हनुमा विहारी को मौका दिया  गया था । विहारी ने    जोहन्सबर्ग टेस्ट मैच में 40  रन की अहम पारी खेली  थी। वैसे भी उन्हें सिर्फ मौजूदा सीरीज में एक टेस्ट मैच  के तहत मौका दिया गया है ,ऐसे में   उन्हें प्लेइंग इलेवन से   शायद ही बाहर किया जा सकता है।

NZ vs BAN 2nd Test कीवी कप्तान Tom Latham रचा नया इतिहास, ठोका दूसरा दोहरा शतक


  विराट कोहली   की अगर प्लेइंग इलेवन में एंट्री होती है तो   अजिंक्य रहाणे  को ही बाहर होना पड़ सकता है । बता दें कि वैसे तो खराब फॉर्म प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे  ने   चेतेश्वर पुजारा के साथ जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच  के तहत अपनी लय को हासिल करने का काम किया था।

IND vs SA  आखिरी टेस्ट में Mohammed Shami अपने नाम करेंगे बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों के खास क्लब में होंगे शामिल

 रहाणे और पुजारा  दोनों ने अर्धशतक  जड़कर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया था लेकिन इसके बावजूद    अजिंक्य रहाणे  पर गाज गिर सकती है। अजिंक्य  रहाणे के पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन रहा है। वह लंबे वक्त से शतक  नहीं लगा सके हैं। यही वजह है कि उन पर  अब टीम इंडिया से  ही बाहर होने का संकट मंडरा रहा है। माना  तो यह भी जा रहा है कि     दक्षिण अफ्रीका   दौरा   अजिंक्य  रहाणे  का आखिरी साबित हो सकता है।अजिंक्य  रहाणे से हाल ही के समय में टेस्ट की उपकप्तानी  भी छीनी   गई है।