×

 T20 World Cup 2021 के लिए रात 9 बजे होगा  टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कहां देख पाएंगे टीम 

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क । टी  20 विश्व कप   2021 के लिए टीम इंडिया का  ऐलान आज रात नौ बजे होने वाला है।  भारतीय टीम को आप बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडिल पर देख सकते हैं  । क्रिकेट फैंस की निगाहें  इस बात पर होंगी कि किन  खिलाड़ियों को टी 20 विश्व कप  के लिए   चुना जाएगा।  ख़बरों की माने तो भारत ने  15 सदस्यीय  टीम का  चयन टी 20 विश्व कप के लिए किया है।

 Unmukt Chand ने   10 छक्के और  30 चौके  जड़कर अमेरिका में बल्ले से मचाया तहलका, ठोके इतने रन 
 

वहीं  3 खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में जगह दी गई है।   भारतीय टीम में   10 ऐसे  खिलाड़ी हैं जिनकी जगह पक्की  मानी जा रही  है  जिसमें विराट कोहली, केएल राहुल, रोहित शर्मा ,  ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह  जैसे खिलाड़ी  शामिल हैं , लेकिन स्पिनरों के  मोर्चे पर सिलेक्टरों   के बीच काफी चर्चा हो सकती है ।  

ICC Test Ranking  बुमराह -ठाकुर को हुआ फायदा,  Rohit Sharma ने Virat Kohli को छोड़ा बहुत पीछे
 

राहुल चाहर , वरुण चकवर्ती के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। माना जा रहा है कि    युजवेंद्र चहल के बैकअप के तौर पर राहुल चाहर को मौका दिया जा  सकता है। ऐसे में  वरुण चक्रवर्ती का चयन नहीं हो पाएगा। वहीं   पृथ्वी शॉ, ईशान किशन  और शार्दुल ठाकुर को भी बैकअप के तौर पर टीम में रखा जा सकता है।

Rohit Sharma ने  Virat Kohli के लिए किया कुछ ऐसा , जीत  लिया फैंस का दिल

बता  दें कि टी 20विश्व कप का  आगाज 17 अक्टूबर से होगा,  टूर्नामेंट का फानल मैच 14 नवंबर को    खेला जाएगा। भारतीय टीम  20 विश्व कप  का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ  मैच से  करेगी। टी 20 विश्व कप में  24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है। चयनकर्ता टी 20विश्व कप के लिए भारत की  एक विस्फोटक टीम का चयन करना चाहते हैं जिसमें धांसू खिलाड़ी हों।

 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित टीम– विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर. वरुण चक्रवर्ती/राहुल चाहर