Samachar Nama
×

Rohit Sharma ने  Virat Kohli के लिए किया कुछ ऐसा , जीत  लिया फैंस का दिल
 

VIRAT ROHIT01

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क  ।  साल 2019 में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की ख़बरें रही थीं। हालांकि तब  इस मामले में दोनों  खिलाड़ियों ने कुछ नहीं  कहा था।   विराट कोहली और  रोहित शर्मा के     बीच अब सब कुछ  सही है और  यह कई बार जाहिर  हो चुका है।  इंग्लैंड दौरे पर     विराट कोहली और रोहित शर्मा के अच्छे रिश्ते   दिखे हैं।

IND VS ENG 14 साल बाद  इंग्लैंड की धरती  पर विराट  की कप्तानी में इतिहास रचेगी टीम इंडिया
 

Rohit Sharma

वैसे इन सब बातों के बीच  रोहित शर्मा ने विराट कोहली के लिए दिल जीतने वाला काम भी किया है  और इससे फैंस भी खुश हो गए हैं।रोहित शर्मा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें  हिटमैन ने  विराट कोहली के लिए   खुद की तस्वीर को हटा दिया। रोहित शर्मा ने  ओवल टेस्ट मैच में जीत के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

IND VS ENG  Ajinkya Rahane पर  साधा निशाना,  अंग्रेज दिग्गज ने दिया बयान
 

VIRAT ROHIT01---1-1

एक तस्वीर में कप्तान कोहली दाएं कोने और रोहित बाएं कोने में खड़े हैं लेकिन रोहित शर्मा ने खुद को तस्वीर से क्रॉप  कर लिया ताकि विराट कोहली उस तस्वीर में दिख पाएं।  फैंस को रोहित शर्मा  की यह बात पसंद आई है। क्रिकेट फैंस ने इस बात के लिए  रोहित शर्मा को सलाम किया है।

IND VS ENG टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, BCCI  ने शेयर की मैनचेस्टर  पिच की फोटो
 

VIRAT ROHIT01

गौरतलब हो कि इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा  शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने ओवल टेस्ट मैच में  शानदार शतकीय पारी खेली । वहीं इससे पहले  भी उनके बल्ले से रन निकले हैं।    रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट के तहत शानदार प्रदर्शन करते हुए     करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में  800 से ज्यादा टेस्ट प्वाइंट   हासिल करने में कामयाब हो गए हैं  और    टॉप बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
 

TEST Virat Kohli-11-

Share this story