×

T20 World Cup 2021 जानिए क्यों Yuzvendra Chahal का कटा पत्ता, सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी पर लगाया दांव

 

स्पोर्ट्स डेस्क।  टी 20 विश्व कप  2021 के लिए   भारत की  15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है।  टी 20विश्व कप के लिए चुनी  गई है टीम से कई खिलाड़ी की लॉटरी लगी तो वहीं कई   पर गाज  भी गिरी। लंबे वक्त से बाहर चल रहे आर अश्विन की टी 20विश्व कप के लिए टीम में वापसी हुई है। वहीं  स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को बाहर किया  गया है।

T20 World Cup 2021 पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच  में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
 


चयनकर्ताओं ने  युजवेंद्र चहल को बाहर करते हुए   राहुल चाहर पर दांव लगाया जो हाल ही के समय में   अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में रहे हैं।चयनकर्ता ने  युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी  गेंदबाज की  जगह     राहुल चाहर पर दांव लगाया, यह फैसला हैरान करने वाला रहा है। हालांकि  इसके पीछे की वजह  चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने बताई ।

Ravichandran Ashwin  की लगी लॉटरी, T20 world cup 2021 के लिए 4 साल बाद हुई टीम  में वापसी

   शर्मा ने कहा कि   चयनकर्ताओं ने राहुल चाहर  को टीम के मुख्य  लेग स्पिनर के तौर पर   बेहतर विकल्प माना । उन्होंने कहा कि हमें ऐसा  लेग स्पिनर चाहिए  था  जो अधिक गति से गेंद फेंक सके। हाल ही में  हमने चाहर को  अच्छी  गति के साथ गेंदबाजी करते देखा था। हमारी सोच  यही थी  कि हमें ऐसे स्पिनर की  जरूरत है  जो गति  के साथ पिच से अच्छी ग्रिप  हासिल कर सके।

 T20 World Cup 2021 के लिए रात 9 बजे होगा  टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कहां देख पाएंगे टीम 

हमने  चहल और राहुल के नाम पर काफी विचार किया  और आखिरकार  राहुल को लेकर सबके  बीच सहमति बन गई।  बता दें कि  पिछले दिनों ही  श्रीलंका दौरे पर राहुल चाहर    और युजवेंज चहल खेलते हुए नजर आए थे। राहुल चाहर  ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया  था। वैसे भी युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।