×

सूर्यकुमार यादव को हुआ 'स्पोर्ट्स हर्निया', जानिए क्या है ये बीमारी 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी 20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव को चोट लगी थी।अब उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया का पता चला है। फिलहाल सूर्या बैंगलुरु स्थित एनसीए में आराम कर रहे हैं। लेकिन ख़बर है कि वह दो-तीन दिन में इसकी सर्जरी कराने के लिए जर्मनी रवाना होंगे।

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बुरी ख़बर, सूर्यकुमार यादव होंगे बाहर, जानिए आखिर क्यों 
 

एक बात यहां साफ है कि सूर्यकुमार यादव लंबे वक्त के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। सर्जरी के बाद उन्हें 7-8 हफ्तों का समय ठीक होने में लग सकता है।सूर्यकुमार यादव टी 20 विश्व कप तक पूरी तरह से ठीक भी हो पाएंगे या नहीं, यह सवाल बना हुआ है। टी 20 विश्व कप का आयोजन 1 से  29जून तक होने वाला है।

IND vs AFG रोहित की कप्तानी में कैसा होगा प्लेइंग इलेवन, पहले टी20 में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
 

सूर्यकुमार यादव की गिनती खतरनाक टी 20 बल्लेबाजों में होती है। टी 20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत को सूर्यकुमार यादव की जरूरत काफी रहने वाली है।यही वजह है कि बीसीसीआई चाहेगी कि सूर्यकुमार यादव जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर लौटे। बता दें कि टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम को खिताब का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इसके लिए टीम में मैच विनर खिलाड़ियों का होना जरूरी है।

IND vs AFG के बीच पहली बार होगी टी 20 सीरीज, जानिए कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
 


क्या 'स्पोर्ट्स हर्निया', 
स्पोर्ट्स हर्निया ग्रोइन एरिया या पेट के निचले हिस्से में मांसपेशियों, लिगामेंट का फटना या खिंचाव होना होता है। वैसे ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि स्पोर्ट्स हर्निया स्पोर्ट्स खेलने वालों को ही होता है। पर यह खेल खेलने वाले लोगों में अधिक हो जाता है। स्पोर्ट्स हर्निया होने की ज्यादा संभावना  फुटबॉल, कुश्ती और आइस हॉकी जैसे खेलों में होते हैं।