×

Suryakumar Yadav और Prithvi Shaw  की  उम्मीदों पर फिरा पानी, दोनों खिलाड़ियों के लिए आई बुरी ख़बर

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। श्रीलंका दौरे पर   धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले  सूर्यकुमार  यादव और   पृथ्वी शॉ का ईनाम  मिलने वाला था  । क्योंकि   चयनकर्ताओं ने इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर  भेजना  फैसला लिया  लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों की उम्मीदों को करारा झटका लगने वाला  है। दरअसल श्रीलंका दौरे पर  क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव  निकलने के बाद  इन दोनों खिलाड़ियों   को अब शायद ही   इंग्लैंड दौरे पर भेजा जाए।

LIVE IND vs SL :आखिरी टी 20 मैच में टीम इंडिया ने  उतारी ऐसी प्लेइंग XI, इस  खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका 

 

बता दें कि  सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ  भी उन  आठ खिलाड़ियों  में  शामिल हैं जो क्रुणाल पांड्या के करीबी  संपर्क में आए हैं और श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।  सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ  फिलहाल आइसोलेशन में हैं । बीसीसीआई   अब इन दोनों  खिलाड़ियों को   बजाय किन्हीं और को इंग्लैंड दौरे पर भेजने पर विचार  कर रही है। सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ   के इंग्लैंड रवाना ना होने पीछे की बजाय यह भी है कि    इंग्लैंड  में नियम है कि अगर कोई   भी शख्स किसी भी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया हो तो उसे 10 दिन  तक आइसोलेशन में रहना होता है ।

IND vs SL: टीम इंडिया  पर मंडराया हार का सकट, तीसरे टी 20 मैच से पहले सामने आई वजह


 

ऐसे में   सूर्यकुमार यादव  और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड जाने के लिए  5 अगस्त तक  आइसलेशन में रहना होगा,  जिसके बाद पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को यूके में भी  10 दिन तक क्वारंटाइन  में रहना होगा। यही  नहीं यूके में 10 दिन के क्वारंटीन के बाद   फिर  सूर्यकुमार यादव को   3 दिन  आइसोलेशन में रहना होगा और इस दौरान उनके तीन कोविड -19 टेस्ट होंगे।

IND VS SL: जानिए  क्यों दूसरे टी 20 मैच में  राहुल द्रविड़ ने 12वें खिलाड़ी के हाथों भेजी थी पर्ची


यही वजह है कि अब बीसीसीआई इन दोनों की बजाय किन्हीं और  खिलाड़ियों को इँग्लैंड भेज सकती हैं। इंग्लैंड दौरे पर चोट के चलते  भारतीय टीम   से तीन  खिलाडी़  बाहर हो गए हैं। चोटिल खिलाड़ियों में  शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर  और  रिजर्व खिलाड़ी आवेश खान  शामिल हैं। बीसीसीआई को इंग्लैंड दौरे  पर   अब रिप्लेसमेंट   भेजने हैं।