MS Dhoni के नए लुक ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मैदान से दूर हैं लेकिन वह अपने न्यू हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकरछाई हुई हैं। धोनी का नया लुक जमकर वायरल हो रहा है और साथ ही फैंस को भी काफी भा रहा है।
IND vs SL: बर्थडे पर इस श्रीलंकाई गेंदबाज का रिकॉर्ड प्रदर्शन, फिरकी से मचाया धमाल
महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक की तस्वीरें शुक्रवार को हेटर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शेयर की हैं। वैसे आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक कई बार अपने हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत में धोनी के काफी लंबे बाल थे और उनका यह लुक भी फैंस के बीच चर्चा में रहा और इसके बाद से धोनी ने लगातार अपनी हेयरस्टाइल बदली है।
Tokyo Olympics से आई भारत के लिए खुशख़बरी, स्टार बॉक्सर ने देश का दूसरा पदक किया पक्का
बता दें कि धोनी का भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान रहा है। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल यानि 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली बार कैसे गंवाई टी 20 सीरीज , सामने आए ये 5 कारण