×

आखिरी बार IPL में खेलते नजर आएंगे MS Dhoni, सामने आया बड़ा कारण
 

 


स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र  सिंह धोनी  को  आईपीएल  छोड़ना  पड़ सकता है क्योंकि बीसीसीआई ने  उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी  है।बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए  महेंद्र सिंह धोनी को टी 20विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मेंटोर बना दिया है । इस साल होने वाले टी 20विश्व कप में    धोनी टीम इंडिया के लिए मेंटोर की भूमिका अदा करेंगे।

IND vs ENG टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरा ये पाकिस्तानी दिग्गज ,पांचवें टेस्ट में ना खेलने के फैसले को  बताया सही

धोनी को टीम इंडिया का मेंटोर बनाया  जाने  के बाद हितों के  टकराव मामला सामने आया है । दरअसल  धोनी की नियुक्ती हितों को टकराव  के खंड़  का उल्लंघन है  जिसके तहत एक  व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता है।ऐसे में अगर धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे तो  ये हितों के टकराव होगा। हालांकि इस शिकायत  पर बीसीसीआई  के एक  अधिकारी ने  इन दावों को खारिज करते हुए कहा, टीम चयन में एक संरक्षक का कोई अधिकार  नहीं है

IND vs ENG के 5 वें टेस्ट  मैच के रद्द होने के बाद क्या है  WTC Points Table का हाल 
 


और कुछ निश्चित नहीं है कि धोनी अगले सत्र में सीएसके  के लिए खेलेंगे या नहीं। बीसीसीआई ने वैसे स्पष्ट किया है कि  महेंद्र सिंह धोनी को सिर्फ  टी 20विश्व कप के लिए मेंटोर बनाया गया है।पर   माना जा रहा  है कि अगर धोनी टीम इंडिया में किसी पद पर  रहते हैं तो  उन्हें आईपीएल से नाता  तोड़ना होगा।

Manchester Test खेलना चाहती थी टीम इंडिया, पर  कप्तान Kohli की अपील पर सहमत नहीं हुआ बोर्ड

बता दें किटी 20 विश्व कप  के बाद  रवि शास्त्री का  कार्यकाल  खत्म हो जाएगा और  फिर टीम इंडिया  को नया कोच  नियुक्त करना होगा। चर्चा यह भी है कि क्या   महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते हैं।वहीं  भारतीय  टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर  नाम भी टीम इंडिया के हेड कोच के दावेदारों में चल रहा है।