×

T20 World Cup के लिए MS Dhoni बने टीम इंडिया के मेंटोर, फैंस ने  Gautam Gambhir  को किया जमकर ट्रोल
 

 

स्पोर्ट्स  न्यूज़ डेस्क।   टी 20 विश्व कप के लिए   महेंद्र सिंह  धोनी को  टीम इंडिया का मेंटोर बनाया गया है। धोनी  की कप्तानी में भारत  ने  साल 2007 में टी 20विश्व कप,   2011 में  वनडे विश्व कप और  2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।  धोनी अब  अपने मार्गदर्शन में भारत को टी 20विश्व कप दिला सकते हैं। धोनी के टीम इंडिया  के मेंटोर बनने की ख़बर आई तो  उनके  तमाम फैंस खुशी के मारे झूम उठे  है।

संन्यास ले चुके MS Dhoni की  फिर क्यों  हुई Team India में एंट्री, ये  है राज की बात
 


वहीं कुछ  फैंस ने पूर्व सलामी बल्लेबाज  गौतम गंभीर को जमकर ट्रोल भी किया है।   दरअसल   अतीत में   पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम  गंभीर के बीच अनबन की ख़बर रही हैं।  ऐसे में धोनी की फिर से टीम इंडिया में एंट्री होने पर फैंस ने  गौतम गंभीर को ही ट्रोल कर दिया ।एक ट्विटर यूजर ने लिखा   , ऐसा  क्या है उसमें, जो मुझमें नहीं ।

T20 World Cup 2021 जानिए क्यों Yuzvendra Chahal का कटा पत्ता, सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी पर लगाया दांव

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा  ,बहुत तकलीफ होती है  जब आप योग्य हो और लोग आपकी योग्यता नहीं पहचानते हैं।  वहीं  एक अन्य यूजर ने कमेंट किया और लिखा,अब बस गौतम गंभीर को टी-20 वर्ल्ड कप में कमेंट्र्री करते हुए देखना चाहता हूं। बता दें कि टी 20विश्व कप का आयोजन   बीसीसीआई की   मेजबानी में यूएईऔर ओमान में होने जा रहा है ।

T20 World Cup 2021 पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच  में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

टी 20विश्व कप   17  अक्टूबर से शुरु होगा। टीम इंडिया की निगाहें टूर्नामेंट में खिताब    जीतने पर होंगी। विराट कोहली ने अब तक आईसीसी  की एक भी ट्रॉफी नहीं जीती  है लेकिन इस बार वह  धोनी के साथ से खिताब जीत सकते हैं। विराट कोहली  खुद भी महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी      खिलाड़ी की  कद्र करते हैं।