×

IND vs NZ 2nd Test  मुंबई टेस्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इतने बजे शुरू होगा मैच
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड   दूसरे  और आखिरी टेस्ट मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने -सामने हैं।  बारिश और पिच की गीला होने की वजह से मैच  समय पर शुरू नहीं हो पाया है। मुंबई टेस्ट मैच के  शुरू होने को लेकर अब  बड़ा अपडेट आया है।  मैदान का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला लिया  गया है कि  मुंबई टेस्ट में टॉस  11.30 बजे होगा, वहीं मैच    दोपहर  12 बजे   से खेला जाएगा।  

IND vs NZ, 2nd Test मुंबई टेस्ट से Kane Williamson हुए बाहर , सामने आई बड़ी वजह
 


मुंबई  टेस्ट मैच का पहला सेशन दोपहर 12 से  2.40  तक होगा। वहीं दूसरा सेशनदोपहर  3 से शाम 5 बजे तक   होगा ।  पहले दिन   टी ब्रेक  दोपहर 2.40  बजे तक होना तय किया गया है।  बता दें कि   मुंबई टेस्ट  मैच के शुरु होने से पहले भारत  और न्यूजीलैंड  दोनों को ही बड़े झटके लगे हैं ।

IND VS NZ टीम इंडिया को एक साथ लगे कई झटके, ये 3 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर


कीवी कप्तान  केन विलियमसन     चोट की वजह से आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कीवी टीम की कमान  टॉम लैंथम के हाथों में रहने वाली है। वहीं भारत  को भी तीन बड़े झटके लगे हैं। दरअसल चोट की वजह से  मुंबई टेस्ट से  रविंद्र  जडेजा, ईशांत शर्मा  और अजिंक्य रहाणे  बाहर हो गए हैं।

IPL 2022 रिटेन नहीं किए जाने के बाद Hardik Pandya ने मुंबई टीम को कहा अलविदा, शेयर किया भावुक VIDEO

इन तमाम खिलाड़ियों को चोट के चलते   बाहर होने के बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय माने  जा रहे हैं। बता  दें कि भारत और  न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत  खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच   ड्रॉ  रहा था अब  जो भी टीम दूसरा टेस्ट  जीतेगी ,वह सीरीज अपने नाम करेगी।दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच  रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है।