×

IPL 2021, RR vs MI मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत, राजस्थान रॉयल्स को  8 विकेट से हराया 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021 के     51 वें मैच के तहत मंगलवार को  राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई । शारजाह में खेले गए इस मैच के तहत मुंबई  इंडियंस ने  8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। जीत  के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

T20 World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी ख़बर और लगा बड़ा झटका , ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल 

मुंबई इंडियंस  के जीत के साथ 12 अंक  हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में  पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। मुकाबले की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली   टीम का यह फैसला सही   रहा है क्योंकि   मुंबई इंडियंस के  गेंदबाजों ने राजस्थान रॉयल्स को एक  छोटे स्कोर पर रोकने का काम किया। मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी के आगे   राजस्थान रॉयल्स  20 ओवर में  9 विकेट पर  90 रन ही बना पाई।

IPL 2021, RR VS MI राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 91 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल  सका ।    राज्सथान के लिए  एविन लुईस ने 19 गेंदों में सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। इसके अलवा   डेविड मिलर ने  15 रनों की पारी खेली । वहीं यशस्वी जायसवाल और    राहुल तेवातिया ने 12-12 रनों की पारी खेली।  

T20 World Cup  से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की ओर  से  शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मुंबई  के लिए  नाथन कूल्टर नाइल ने सबसे ज्यादा  4 विकेट लिए ।वहीं    जेम्स नीशम ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। दूसरी  ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी  मुंबई इंडियंस की टीम ने 8.2 ओवर में  दो विकेट पर 94 रन बनाकर जीत अपने नाम की। मुंबई इंडियंस के लिए   ईशान किशन ने   25 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली।वहीं    रोहित शर्मा ने  13गेंदों  में 22 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 13 रन बना सका है।