T20 World Cup से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप का आगाज यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की तैयारी में सभी टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच बड़े टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुर्रन चोट के चलते टी 20विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान की टीम कब यूएई पहुंचेगी, तारीख आई सामने

सैम कुर्रन इन दिनों आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे थे जहां उन्हें चोट का सामना करना पड़ा। सैम कुर्रन की पीठ में दर्द के चलते ही इंग्लैंड ने उन्हें टी 20विश्व कप के स्क्वॉड से बाहर कर दिया है। सैम कुर्रन के टी 20विश्व कप से बाहर होने की जानकारी खुद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से दी गई है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में सैम कुर्रन को दिक्कत पैदा हुई थी जिसके बाद जो स्कैन किए गए उनमें चोट का पता लगा है। ईसीबी का कहना है कि सैम कुर्रन जल्द ही यूके वापस लौटेंगे , जहां बोर्ड की मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रखा जाएगा।
Breaking IPL 2021, RR VS MI मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता

सैम कुर्रन की जगह उनके भाई टॉम कुर्रन को अब विश्व कप टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा सरे के लिए खेलने वाले रीस टॉपली को भी रिजर्व प्लेयर के तौर पर इंग्लैंड टीम के साथ जोड़ा जाएगा। सैम कुर्रन आईपीएल 2021 से भी बाहर हो गए हैं । चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बात की जानकारी दी है । बता दें कि इंग्लैंड के कई खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल 2021 का हिस्सा हैं और वह यहीं से टी 20विश्व कप का हिस्सा भी बन जाएंगे।

Speedy recovery, @CurranSM 💪#T20WorldCup squad update ⬇️
— England Cricket (@englandcricket) October 5, 2021
Speedy recovery, @CurranSM 💪#T20WorldCup squad update ⬇️
— England Cricket (@englandcricket) October 5, 2021


