Samachar Nama
×

 Breaking IPL 2021, RR VS MI मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर  राजस्थान रॉयल्स को  दिया बल्लेबाजी का न्योता 

िि

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021 के  51 वें मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई  इंडियंस से  हो रहा है। दोनों  टीमों के बीच मुकाबला  शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तहत मुंबई इंडियंस  ने टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी का फैसला लिया  है।

IPL 2021 इन चार टीमों पर फंसा पेंच,  कौन सी टीम कर पाएगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

 

RR VS MI

आज के मैच के तहत    राजस्थान रॉयल्स और  मुंबई इंडियंस के बीच करो या मरो की जंग है , जिस भी टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे  यहां जीत दर्ज करनी होगी।  मौजूदा सीजन की बात  की जाए  तो राजस्थान रॉयल्स 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। राजस्थान ने  12 मैचों में से  5 के तहत जीत दर्ज की।

IPL 2021 MS Dhoni की धीमी बल्लेबाजी पर उठे सवाल तो CSK के कोच ने ऐसे किया बचाव 

RR VS MI

वहीं मुंबई  इंडियंस  के भी 10 अंक  हैं लेकिन वह रन रेट   खराब होने की वजह से   सातवें स्थान पर है।अंक तालिका में  लगातार बदल रहे समीकरणों के मद्देनजर यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रुप चरण  के अंत में नेट रनरेट    ही प्लेऑफ में  क्वालीफाई करने   वाली चौथी टीम के लिए अहम भूमिका अदा करेगा ।

इस भारतीय ऑलराउंडर के मुरीद हुए इंग्लैंड पूर्व कप्तान Michael Vaughan, तारीफ में कही बड़ी बात

RR VS MI

ऐसे में राजस्थान  रॉयल्स  और मुंबई इंडियंस  की निगाहें जीत दर्ज करने के साथ ही   रन रेट सुधार करने पर भी होंगी। अब तक आईपीएल 2021 के  प्लेऑफ के लिए तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है।इनमें  दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर   शामिल हैं।चौथी टीम  कौन सी होगी यह दिलचस्प रहने वाला है। राजस्थान और  मुंबई पर भी निगाहें होंगी कि कौन टीम  प्लेऑफ की उम्मीदों को   बरकरार रखने में सफल हो पाती है।राजस्थान और मुंबई के बीच कांटे की भिड़ंत  देखने को मिल सकती  है।

टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

RR VS MI

Share this story