T20 World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी ख़बर और लगा बड़ा झटका , ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप इस महीने 17 अक्टूबर से शुरु होने वाला है ।इस टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग गया है। बता दें कि भारतीय खिलाड़ी टी 20 विश्व कप से पहले आईपीएल 2021 में व्य\स्त हैं और इसी बीच भारत के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की पुरानी चोट उबर आई है । वरुण चक्रवर्ती आईपीएल में केकेआर का हिस्सा हैं जहां उन्हें खेलते हुए पुरानी चोट उबर आई और अब उनके टी 20 विश्व कप खेलने पर भी संशय के बादल हैं।
IPL 2021, RR VS MI राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 91 रनों का लक्ष्य

हालांकि वह चोटिल होने के बाद भी आईपीएल 2021 के बाकी बचे हुए मैच खेल रहे हैं। बोर्ड के सूत्रों ने कहा है कि , वरुण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है । उसे दर्द होता है लेकिन अगर यह टी 20विश्व कप नहीं होता तो भारतीय टीम मैनेजमेंट उसे खिलाने का जोखिम नहीं लेता ।
T20 World Cup से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी

साथ ही उन्होंने कहा कि , इस वक्त फोकस टी 20विश्व कप के लिए उसे दर्द से राहत दिलाने पर है ।उसके बाद रिहैब के बारे में विचार किया जाएगा। बता दें कि वरुण चक्रवर्ता की आईपीएल 2021 सीजन के तहत शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपने खेले 13 मैचों में अब तक 15 विकेट लिए हैं।
सूत्रों ने बताया कि केकेआर के सहयोगी स्टाफ ने वरुण चक्रवर्ती के लिए विस्तृत फिटनेस कार्यक्रम बनाया है उसे दर्द निवारक इंजेक्शन भी दिए जा रहे हैं ताकि वह चार ओवर डाल सके। इन इंजेक्शन से दर्द मेंराहत मिलती है। टीवी पर उसका दर्द नजर नहीं आता,लेकिन जब वह गेंदबाजी नहीं कर रहा होता है तो दर्द होता है। वरुण चक्रवर्ती बेहतरीन गेंदबाज हैं लेकिन अगर वह फिट नहीं रहते हैं तो टी 20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे।



