×

IPL 2021 शारजाह के मैदान पर Glenn  Maxwell  ने जड़ा ऐसा छक्का,  स्टेडियम  के बाहर जाकर गिरी गेंद, देखें VIDEO

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में  आरसीबी के स्टार  खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ताबड़तोड़  बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। शारजाह  के मैदान पर  पंजाब के खिलाफ  मैक्सवेल ने बल्ले अपना जलवा दिखाया और दमदार  अर्धशतक जड़ दिया।   शारजाह के मैदान पर मैक्सवेल ने  57 रनों की  शानदार पारी खेली,  अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए।

IPL 2021, RCB VS PBKS  बैंगलोर ने  पंजाब को दिया 165 रनों का लक्ष्य, मैक्सवेल ने जड़ी  तूफानी फिफ्टी

 उनकी इस पारी के दम पर बैंगलोर की टीम  पंजाब के खिलाफ   20 ओवर में  7 विकेट पर 164 रन बनाने में सफल रही। बैंगलोर ने पंजाब के  आगे एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। ग्लेन मैक्सवेल ने  अपनी इस पारी के दौरान जबरदस्त  छक्का भी जड़ा और  गेंद स्टेडियम के बाहर    जाकर गिरी। ग्लेन मैक्सवेल ने    रवि बिश्नोई की गेंद पर 97 मीटर का लंबा छक्का जड़ा।

IPL 2021 Delhi Capitals ने 4 विकेट से जीता मैच, हार से संकट में फंसी Mumbai Indians

पारी के   15 वें ओवर में  मैक्सवेल  ने लगातार दो छक्के लगाए  । बिश्नोई  के इस ओवर में   दूसरी गेंद को मैक्सवेल ने    मिड- विकेट के ऊपर से खेला और सीधा स्टेडियम के बाहर  सड़क पर पहुंचा दिया । अगली गेंद  पर उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ दिया।  मुकाबले की बात की जाए तो  शारजाह के मैदान पर  कप्तान विराट कोहली  ने टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।

पहले खेलते हुए  आरसीबी ने अपनी सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के दम पर  अच्छी शुरुआत ली ।   दोनों ही बल्लेबाजों ने    9.3 ओवर  में  68 रन जड़े दिए।  मैक्सवेल के अलावा आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने  40,    विराट कोहली ने  25 और   एबी डीविलियर्स ने    23 रनों की पारी खेली।

   VIDEO देखें यहां