Samachar Nama
×

IPL 2021 Delhi Capitals ने 4 विकेट से जीता मैच, हार से संकट में फंसी Mumbai Indians

rohit sad  ipl

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2021  के  46 वें मैच  के तहत   शनिवार को   मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई।  शारजाह में खेले गए इस मैच के तहत  मुंबई इंडियंस को  4 विकेट से  करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में  फंस गई है और   अब रोहित की टीम के लिए  प्लेऑफ की राह और कठिन  हो गई है।

Breaking, IPL 2021 RR vs CSK   राजस्थान रॉयल्स ने  जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 


IPL 2021, MI VS DC 66111.jpg

दिल्ली कैपिटल्स तो पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है और अब उसके   18 अंक हो गए हैं।दोनों टीमों के  बीच खेले गए मैच की बात की जाए तो  दिल्ली कैपिटल्स  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो सही साबित किया । मुंबई की टीम पहले खेलते हुए  दिल्ली कैपिटल्स की घातक गेंदबाजी के आगे   20 ओवर में  8 विकेट पर  129 रन बना सकी ।

Breaking, IPL 2021 RR vs CSK   राजस्थान रॉयल्स ने  जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2021 DC vs RR --77.jpg

मुंबई के लिए  सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए।वहीं  क्विंटन डीकॉक  18गेंदों में 19 रन  और हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली।यहां दिल्ली के लिए  आवेश खान और  अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन -तीन विकेट लिए। वहीं   एनरिच नॉर्त्जे और   अश्विन ने  एक-एक विकेट लिया।

IPL 2021, MI VS DC मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने  रखा  130 रनों का लक्ष्य

IPL 2021,  MI vs PBKS  77.jpg

दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी  दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में  6 विकेट पर  132रन बनाकर जीत हासिल कर पाई। दिल्ली के  लिए    श्रेयस अय्यर ने  33 गेंदों में नाबाद 33 रनों की पारी खेली। वहीं ऋषभ पंत ने 22 गेंदों में  26 रनों की पारी खेली । इसके अलावा आरअश्विन 21 गेंदों में  20 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट,  जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या,जसप्रीत बुमराह और नाथन कूल्टर नाइल को 1-1 विकेट मिला।

, MI VS PBKS

Share this story