×

IPL 2021 CSK vs PBKS क्या दुबई में रनों की होगी बारिश , जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में गुरुवार को   चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना  पंजाब किंग्स  से होने वाला है।चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ के लिए   18 अंक के साथ क्वालीफाई कर चुकी है और वह  अंक तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर  है लेकिन अब टॉप पर पहुंचना चाहेगी।

IPL 2021, CSK vs PBKS  चेन्नई- पंजाब होंगे आमने-सामने, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 


वहीं दूसरी ओर  पंजाब किंग्स के लिए   करो या मरो की स्थिति है।   10 अंक लेकर छठे स्थान पर मौजूद  पंजाब किंग्स को   प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो जीत दर्ज करनी   ही होगी। दुबई  इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में  खेले जाने वाले  मैच के तहत  रनों की बारिश हो सकती है।

IPL 2021, RCB vs SRH सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मैच में  आरसीबी को 4 रन से दी मात

  वैसे तो अब तक  दुबई में   बल्लेबाजों का वैसा जलवा देखने को नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जाती है ।दुबई में दूसरे चरण में 9 मैच खेले गए हैं जिसमें हाईस्कोर 185 का है , यहां     अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मैच जीते हैंऔर छह मैच  लक्ष्य का पीछा करने वाली  टीम के नाम रहे हैं।

Kieron Pollard ने चुने वर्ल्ड के 5 बेस्ट T20 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

वहीं  दुबई में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने की  उम्मीद है । मध्यम ओवरों में  स्पिनर घातक  साबित हो सकते हैं ।   यहां  160 के स्कोर का भी बचाव भी किया जा सकता है। गुरुवार को दुबई का मौसम  साफ रहेगा। चेन्नई  सुपरकिंग्स और  पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को मैच के उमस  की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।  दोनों टीमें जब  दोपहर को मैच खेलेंगी  तब तापमान    37 डिग्री सेल्सियस  के आसपास  रहने की संभावना है । उमस 47 फीसदी रह सकती है और बारिश के कोई आसार नहीं है । हवा 20 किमी प्रति घंटा की गति से  चल सकती है ।