×

IND VS NZ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, तोड़ा डाला अपना ही धांसू  रिकॉर्ड
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। विराट कोहली की अगुवाई वाली  भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को  372 रनों से मात देकर नया इतिहास रच  दिया। टीम इंडिया ने अपना  ही एक धांसू रिकॉर्ड तोड़  डाला ।   दरअसल भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में  रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

IND vs NZ Ajaz Patel को प्लेयर ऑफ द मैच न चुने जाने पर हुआ बवाल ,  फैंस का फूटा गुस्सा 
 

इससे पहले भारत  ने रनों  के हिसाब से  सबसे बड़ी जीत   का रिकॉर्ड  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  बनाया था। भारत ने साल 2015 में दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका को  337 रनों से शिकस्त दी थी । इसके अलावा भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का पिछला बड़ा रिकॉर्ड 321 रन का था , जो उसने   2016 में इंदौर में हासिल किया था।

IND vs NZ न्यूजीलैंड को मात देने का टीम इंडिया को मिला फायदा, बनी दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम
 

एक तरफ  बड़ी जीत दर्ज करके  भारत ने इतिहास  रचा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने शर्मनाक रिकॉर्ड  बना डाला है।   न्यूजीलैंड की यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी हार है । न्यूजीलैंड को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका  के खिलाफ  358 रन से हार का सामना करना पड़ा था । दोनों टीमों का यह मैच  2007  में   जोहान्सबर्ग में खेला गया था।

IND vs NZ टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत पर  सचिन, सहवाग जैसे तमाम दिग्गजों ने जानिए क्या कहा
 

मुंबई टेस्ट मैच के तहत विराट कोहली की अगुवाई वाली  भारतीय  टीम न्यूजीलैंड  पर पहले दिन से हावी नजर आई थी। भारत ने  जीत के लिए न्यूजीलैंड के सामने  540 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन कीवी टीम महज 167 रनों पर  जाकर ही ढेर हो गई थी। इससे पहले न्यूजीलैंड  की टीम पहली पारी में भी 62 रन ही बना सकी थी। न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने  टेस्ट में नंबर 1 का ताज भी हासिल कर लिया है, वह रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है।