×

IND vs ENG दिग्गज का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, आखिरी टेस्ट में करना होगा बस ये काम  
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मार्च से पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 3-1 से फिलहाल आगे चल रही है।आखिरी टेस्ट मैच में भी वह जबरदस्त खेल दिखाना चाहेगी। आखिरी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा विव रिचर्ड्स का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

IPL 2024 सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान का कैसा है कप्तानी रिकॉर्ड, जीत चुके हैं दो आईसीसी ट्रॉफी
 

रोहित शर्मा अगर पांचवें टेस्ट मैच में 4 छक्के जड़ देते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।रोहित के नाम फिलहाल टेस्ट में 81 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 84 छक्के लगाए थे।धर्मशाला में 4 छक्के लगाते ही विव रिचर्ड्स को रोहित पछाड़ देंगे।

टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं Yashasvi Jaiswal, तोड़ेंगे पुजारा का रिकॉर्ड
 

वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर और कप्तान बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है। बेन स्टोक्स ने 128 छक्के जड़े हैं। इस सूची में कई बल्लेबाज शामिल हैं।

IPL 2024 के लिए SRH का बड़ा फैसला, वर्ल्ड चैंपियन को बनाया टीम का कप्तान
 

दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होने 107 छक्के लगाए हैं।वहीं एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्के के साथ तीसेर नंबर पर है और क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ चौथे और जैक कैलिस 97 छक्के के साथ पांचवें नंबर पर हैं।इनके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 91 , ब्रायन लारा ने 88, क्रिस क्रेन्स ने 87, टिम साऊदी ने 87, एंजेलो मैथ्यूज ने 85 छक्के जड़े हैं।इसके बाद विव रिचर्ड्स और रोहित शर्मा का नाम आता है।रोहित शर्मा को हिटमैन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वह लंबे -लंबे छक्के लगाने में माहिर हैं।