×

ICC Under 19 World Cup 2022   जानिए भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को कब-कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करने जा रही है । भारत को अपने पहले ही मैच  में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर  उतरना है। बता दें कि  अंडर 19 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज में हो रहा है।

 IND VS SA अब पुजारा-रहाणे का क्या होगा,  कप्तान Virat Kohli ने दिया ये जवाब
 

भारत ने अब तक  चार बार खिताब जीता है और वह इस बार भी ट्रॉफी जीत सकती है। वैसे यश  ढुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है।उसने  हाल ही में श्रीलंका को मात देकर एशिया कप का खिताब जीता था। अंडर 19 विश्व कप    में भारतीय टीम को   ग्रुप बी में रखा गया है ।

IND VS SA केपटाउन टेस्ट में  भारत ने कौन सी बड़ी गलती, Sunil Gavaskar ने किया खुलासा 
 

भारत के साथ इस ग्रुप में युगांडा, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीम भी शामिल है।  बता दें कि  16 टीमों को कुल चार ग्रुपों में बांटा गया है ।जो टीम  अंकतालिका में अपने -अपने ग्रुप में  शीर्ष दो पर रहेंगी   वे टीमें प्लेऑफ और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।  

IND VS  SA डीन एल्गर के DRS विवाद पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा 
 

बता दें कि आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2022  में भारत अपना पहला मैच 15  जनवरी को   गुयाना के  प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के  खिलाफ खेलने वाली है । भारत और दक्षिण  अफ्रीका के बीच मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से  शाम 7:30 PM बजे से शुरू होगा। वहीं मैच में  टॉस  करीब  आधे घंटे पहले ही हो जाएगा। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है। वहीं  मुकाबले की  लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।