×

IPL 2022  बल्लेबाजी से पहले Ms Dhoni क्यों चबाते हैं अपना बैट, जानकर होंगे आप भी हैरान 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।  महेंद्र सिंह धोनी    एक तूफानी बल्लेबाज हैं। वह  कम गेंदों में बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी  आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए  फिनिशर की भूमिका भी अदा करते हैं। बीते दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने छोटी मगर विस्फोटक पारी खेली। हालांकि   मैदान पर उतरने से पहले  का धोनी का एक  फोटो वायरल हुआ  है जिसमें वह बैट चबाते नजर आ रहे हैं।

https://samacharnama.com/sports/cricket/Know-how-the-pitch-and-weather-conditions-are-going-to-be/cid7357072.htm


अब सवाल है कि धोनी  बल्लेबाजी से पहले   बैट को चबाते हैं, तो आपको बता दें कि इस बारे में खुलासा भारत के दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने किया है । अमित मिश्रा ने ट्वीट करके बताया कि  एमएस धोनी अपने बल्ले को साफ रखने के लिए  ऐसा  करते हैं।अमित मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, अगर आप सोच रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बल्ला क्यों खाते हैं , वे बल्ले से टेप  को हटाने के लिए  ऐसा करते हैं क्योंकि उसे पसंद है कि उसका बल्ला साफ हो।

IPL 2022 MI vs KKR आज मुंबई का सामना होगा कोलकाता से, ऐसी हो सकती हैं Playing XI

 

 आपने एमएस से बल्ले से एक भी टेप या धागा निकलते हुए नहीं देखा होगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी ने   8 गेंदों में 21 रन बनाए।उन्होने अपनी इस पारी में एक चौका  और 2 छक्के लगाए। धोनी ने इस मैच में  262  की स्ट्राइक रेट से     रन बनाए हैं।

IPL 2022 CSK vs DC दिल्ली-चेन्नई के मैच में देखने को मिले ये जबरदस्त चौके Highlights Video
 

दिल्ली के खिलाफ मैच में चेन्नई को 91  रनों से जीत नसीब हुई। मौजूदा सीजन के  तहत महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को देखा जाए तो उन्होंने 262.50 की  स्ट्राइक रेट से  रन बनाए ।आईपीएल 2022 में  एमएस धोनी ने 11 मैचों में 32.60 की औसत से 163 रन बनाए हैं । इस सीजन ही उनके बल्ले से एक अर्धशतक   देखने को मिला है।