×

MS DHONI क्यों मैदान पर खिलाड़ियों पर नहीं होते गुस्सा, कैप्टन कूल  ने खुद किया खुलासा 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर  शांत देखा जाता है ।   फिर चाहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात  आए  या फिर  आईपीएल की । महेंद्र सिंह धोनी ऐसे  कप्तान हैं जिन्हें मैदान पर  खिलाड़ियों  पर गुस्सा होते हुए नहीं देखा गया है।   धोनी  मैदान पर गुस्से क्यों नहीं होते हैं  ?  इस  बात का खुलासा पूर्व कप्तान ने खुद ही किया है।

IND vs AUS दूसरे टी 20 मैच से पहले उजागर हुई Team India की बड़ी कमजोरी, जानकर चौंक जाएंगे

इस बारे में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा , वह हमेशा अपनी भावनाओं   को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह  भी  एक इंसान  ही हैं । जब  धोनी ने दर्शकों से पूछा, आप में  से कितने लोग सोचते हैं कि आपके बॉस  शांत है ? इस सवाल केजवाब में कुछ  लोगों ने हाथ उठाए।इसे देखते हुए  धोनी ने चुटकी  ली, या तो वे ब्राउनी प्वाइंट बनाना चाहते हैं या वे खुद मालिक हैं।

IPL 2023 को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस महीने नीलामी का होगा आयोजन

महेंद्र सिंह धोनी ने आगे  इस बारे में कहा , ईमानदारी से कहूं तो  जब हम मैदान पर होते हैं तो हम  कोई गलती  नहीं करना चाहते हैं, चाहे वह  मिसफील्डिंग हो ,कैच ड्रॉप हो या कोई अन्य गलती हो ।  धोनी का मानना है कि किसी  खिलाड़ी ने कैच छोड़ा तो  उस पर  गुस्सा होने से बात नहीं बनती है। बल्कि यह देखा जाना चाहिए  कि उससे गलती क्यों हुई।

महेंद्र सिंह धोनी ने आगे यह भी कहा,  अगर कोई खिलाड़ी मैदान  पर शत प्रतिशत चौकस  है  और उसके बाजवूद  उससे कैच छूटता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है हालांकि, मैं यह भी देखना चाहता हूं कि इससे पहले उन्होंने अभ्यास के दौरान कितने कैच लपके...कहीं उन्हें दिक्कत तो नहीं हुई और वह बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं या नहीं। मैं कैच छूटने पर ध्यान देने के बजाय इन सभी पहलुओं पर ध्यान देता था।   इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने  कई और बातें कही हैं।   धोनी दुनिया के  सबसे सफल कप्तानों से एक  रहे हैं, जिन्होंने  टीम इंडिया को  आईसीसी  को तीन बड़ी ट्रॉफी दिलाईं।

'जूनियर ABD' ने बल्ले से मचाई तबाही, लगातार पांच छक्के जड़कर मचाया तहलका