Shoaib Akhtar ने घुटनों की कराई सर्जरी, अस्पताल से शेयर किया Video
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों तकलीफ में हैं ।वह ऑस्ट्रेलिया में हैं,जहां उन्होंने अपने घुटनों की सर्जरी करवाई है। शोएब अख्तर ने खुद ही ऑपरेशन के बाद वीडियो शेयर करके फैंस को अपने हाल के बारे में बताया है। शोएब अख्तर अपने तमाम चाहने वालों से इस वक्त दुआ चाहते हैं ताकि वह जल्द से जल्द ही ठीक हो सके।
IND VS WI स्पिनर्स के दम पर Team India ने रचा इतिहास, कर दिया बड़ा कारनामा
शोएब अख्तर ने ऑपरेशन के बाद अस्पताल के बेड से ही वीडियो बनाया है , जो फैंस के बीच अब वायरल हो रहा है।46 साल के पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है ।इस वक्त शोएब अख्तर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हैं और अपने दोनों घुटनों की सर्जरी करवाई है।
ये खिलाड़ी अकेले दम पर भारत को जिताएगा Asia Cup, दहशत में विरोधी टीम
उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि उम्मीद करता हूं यह आखिरी सर्जरी होगी। शेयर किए गए वीडियो में शोएब अख्तर ने कहा कि , सर्जरी से आ गया हूं बाहर, 5-6 घंटे की सर्जरी थी।दोनों घुटनों की और मैं तकलीफ में हूं लेकिन आपकी दुआएं चाहिए।उम्मीद करता हूं कि यह मेरी आखिरी सर्जरी हो लेकिन तकलीफ में हूं ।
वाइफ Dipika Pallikal ने CWG 2022 में जीता मेडल, Dinesh Karthik ने दिया ये रिएक्शन
रिटायरमेंट के 11 साल बाद भी सख्त तकलीफ में हूं, खेल सकता था और 4-5 साल खेल सकता था।मुझे पता था कि ऐसा किया तो व्हील चेयर पर आ जाऊंगा।इसलिए खेल छोड़ दिया ये सब कुछ जो किया पाकिस्तान के लिए किया लेकिन दोबारा से पाकिस्तान के लिए खेलने मिला तो फिर से खेलूंगा। पाकिस्तान के शोएब अख्तर दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं।