Samachar Nama
×

IND VS WI  स्पिनर्स के दम पर Team India ने रचा इतिहास, कर दिया बड़ा कारनामा 
 

IND VS WI  0-----113

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। भारतीय टीम पांचवें टी 20 मैच में  वेस्टइंडीज को  88 रनों से  मात देकर पांच मैचों की सीरीज  पर 4-1 से कब्जा करने में सफल रही। पांचवें और आखिरी  मैच से   रोहित शर्मा,  ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को आराम दिया गया था  फिर  भी टीम इंडिया  88 रनों से जीत दर्ज   करने में सफल  रही।

ये खिलाड़ी अकेले दम पर भारत को जिताएगा Asia Cup, दहशत में विरोधी टीम 
 

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में उतरी टीम इंडिया ने  आखिरी टी 20 में इतिहास रचते हुए बड़ा  कमाल कर दिया। स्पिनर्स ने कमाल करते हुए बड़ा रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम कर दिया। बता   दें कि  वेस्टइंडीज के खिलाफ     पांचवें टी 20  मैच में सभी 10 विकेट स्पिनर्स  ने  हासिल किए।

 वाइफ Dipika Pallikal ने CWG 2022 में जीता मेडल, Dinesh Karthik ने दिया ये रिएक्शन 
 

रवि बिश्नोई , अक्षर  पटेल  और कुलदीप यादव  भारत की खेल   की जीत के सूत्रधार रहे हैं। इन स्पिनर्स की घातक गेंदबाजी के आगे   वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज टिक ही नहीं पाया । टी 20  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट  कि इतिहास में पहली बार किसी टीम ने बल्लेबाजी करने वाली टीम को आउट किया, जहां स्पिनर्स ने  ही सभी 10 विकेट हासिल किए।

IND W vs AUS W क्यों गोल्ड मेडल जीतने से चुकी टीम इंडिया, सामने आए हार के बड़े कारण
 

भारत टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहला देश बन गया है। पांचवें टी 20  में  अक्षर पटेल ने  3 ओवर में 15 रन देकर   3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई  ने 2.4 ओवर में 16 रन  देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने  चार ओवर में 12 रन देकर   3 विकेट लिए। इन खिलाड़ियों की वजह से ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई । लंबे वक्त के बाद    टी 20 मैच खेलने उतरे  चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की टीम इंडिया में शानदार वापसी हुई है।

Share this story