IPL 2022 इतिहास रचने के करीब Rohit Sharma, बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।. आईपीएल 2022 मे मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। बुधवार को खेले जाने वाले इस मैच के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब हैं । वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।रोहित शर्मा अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 25 रन बना लेते हैं तो वह टी 20 क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लेंगे।
IPL 2022 Ravindra Jadeja ने RCB के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, किया बड़ा कारनामा
रोहित टी 20 क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे।टी 20 क्रिकेट में यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। विराट कोहली ने टी 20 क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले भारत के सिर्फ एकमात्र बल्लेबाज हैं।
IPL 2022 कैच छोड़ने के बाद बुरी तरह टूट गया ये खिलाड़ी, धोनी ने फिर ऐसे बढ़ाया हौसला , देखें VIDEO
आज रोहित शर्मा के पास विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा ने अबतक इस आईपीएल सीजन में खेले गए 4 मैच में सिर्फ 80 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है। यही नहीं रोहत शर्मा के पास आईपीएल में 500 चौके पूरे करने का मौका होगा । शिखर धवन , विराट कोहली और डेविड वॉर्नर पहले ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
IPL 2022 MI vs PBKS जानिए क्या कुछ बदलाव करेंगी मुंबई -पंजाब, ऐसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI
मौजूदा सीजन के तहत रोहित शर्मा के बल्ले से कोई बड़ी अब तक नहीं निकली हैं। वहीं उनकी टीम मुंबई इंडियंस का भी शर्मनाक प्रदर्शन जारी है।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस कीटीम इस सीजन में अपना जीत का खाता नहीं खोल सकी है।ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ वह हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।