IPL 2022 MI vs PBKS जानिए क्या कुछ बदलाव करेंगी मुंबई -पंजाब, ऐसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में आज पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। मौजूदा सीजन के तहत मुंबई इंडियंस चार मैच हार चुकी है और जीत का खाता खोलने के लिए तरस रही है।

पंजाब किंग्स ने चार मैचों में से दो जीते हैं। मुकाबले से पहले हम गौर कर रहे कि क्या मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेंगी। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी तो ठीक रही है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव रन बना रहे हैं , वहीं मध्यक्रम में तिलक वर्मा का भी दमदार प्रदर्शन रहा है। रोहित शर्मा के बल्ले से जरूर ज्यादा रन नहीं निकले हैं। पर चिंता का विषय गेंदबाजी है।
IPL 2022 CSK VS RCB 36 साल की उम्र में अंबाती रायडू ने दिखाई चीते से फुर्ती, लपका शानदार कैच-VIDEO

जसप्रीत बुमराह इस सीजन अकेले पड़ते दिख रहे हैं । बासिल थंपी ने निराशा किया है और ऐसे में उन्हें बाहर करके टायमल मिल्स को मौका दे सकते हैं। वहीं रमनदीप सिंह को मौका मिला था लेकिन वह प्रभावित नहीं कर सके ।अब रमनदीप को बाहर करके फबियन एलेन को मौका मिल सकता है।

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो मयंक अग्रवाल की टीम में बदलाव की संभावना कम ही है। पंजाब की टीम एकबदलाव करती हुई नजर आ सकती है। वैभव अरोड़ा पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे ।ऐसे में मयंक अग्रवाल उनके स्थान पर ऋषि धवन को मौका दे सकते हैं।इसे अलावा टीम के पास ईशान पोरेल और संदीप शर्मा अच्छे विकल्प हैं।माना जा सकता है कि दोनों टीमें मजबूत प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतारेंगी।
IPL 2022 Glenn Maxwellको आउट करने के बाद वायरल हो रहा Jadeja का 'गन सेलिब्रेशन'
![IPL 2022 RCB vs MI: मुंबई इंडियंस उतारेगा लगातार 3 मैच हारने के बाद ये धाकड प्लेइंगअब -XI, इस खिलाड़ी का बाहर होना तय [Click and drag to move] ](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/uploaded_original/5c19e700c3e0b4f17d889b340ef141a7.webp)
संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह/फबियन एलेन, जसप्रीत बुमराह, अश्विन मुरुगन, बासिल थम्पी/टायमल मिल्स और जयदेव उनादकट
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा/ऋषि धवन/ईशान पोरेल/संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह

