×

IPL 2022 CSK vs MI Highlights  मैच में इन बल्लेबाजों ने की छक्के-चौकों की बरसात, देखें VIDEO

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 में बीते दिन    चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक  भिड़ंत देखने को मिली।मुकाबले में   मुंबई  इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को  5 विकेट  से मात देने का  काम किया। वैसे हम यहां बात कर रहे हैं कि चेन्नई  सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच  में किन बल्लेबाजों ने  जमकर छक्के और चौके लगाए।

IPL 2022 CSK vs MI Highlights मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया,  सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें हुई खत्म
 

चेन्नई सुपरकिंग्स  की ओर से     9 चौके और कुल 3 छक्के लगे। चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने  नाबाद 36 रन की पारी में 4 चौके और   2 छक्के लगाए। वहीं  अंबाती रायडू ने    2 चौके लगाए। ड्वेन ब्रावो ने एक छक्का लगाया।इसके  अलावा रितुराज गायकवाड़ , शिवम दबे और   मुकेश चौधरी ने भी 1-1 चौका लगाया।

IPL 2022 CSK vs MI चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 98 रनों लक्ष्य
 

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की ओर से 11 चौके और दो छक्के लगे। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने    चार चौके और   तिलक वर्मा   ने नाबाद 34 रन की पारी में  चार चौके लगाए।इसके अलावा टिम डेविड ने   दो छक्के जड़े ।वहीं     रितिक शौकन ने दो चौके और ईशान किशन ने एक चौका जड़ने का काम किया।

IPL 2022  MS Dhoni ने की बहुत बड़ी गलती , इस दिग्गज ने लगाया आरोप
 

मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले खेलते हुए  16 ओवर में   97रनों पर जाकर ढेर हो गई । वहीं इसके जवाब में उतरी   मुंबई इंडियंस की टीम   14.5 ओवर में   5 विकेट पर 103 रन बनाने  का काम किया। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है और इस जीत ने उसकी प्रतिष्ठा बचाने का काम किया है।वहीं हार के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।

IPL 2022 CSK vs MI  के मैच में लगे छक्कों  का Highlights Video

IPL 2022 CSK vs MI  के मैच में लगे चौकों का Highlights Video