Samachar Nama
×

IPL 2022 CSK vs MI चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 98 रनों लक्ष्य

IPL 2022 CSK vs MI---1-1-1-1111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022  का 59 वां  मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और  मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें मुंबई के  वानखेड़े स्टेडियम में आमने -सामने हैं, जहां मुंबई इंडियंस  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला  लिया। पहले खेलते  चेन्नई सुपरकिंग्स  16 ओवर  में  97 रनों पर जाकर ढेर हो गई।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी  शुरुआत  खराब रही ।

IPL 2022  MS Dhoni ने की बहुत बड़ी गलती , इस दिग्गज ने लगाया आरोप
 


IPL 2022 CSK vs MI---1-1-1-1111111

चेन्नई के लिए रितुराज गायकवाड़ और डेवान कॉनवे  ने पारी का शुरुआत की लेकिन टीम को बड़ा झटका  डेवान कॉनवे के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही आउट हो गए।इसके बाद टीम को दूसरा बड़ा झटका मोइन अली के रूप में लगा जो  डेनियल सैम्स का शिकार  बने। मोइन अली  भी  दो गेंदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले  आउट हुए।टीम  का तीसरा विकेट  रॉबिन उथप्पा के  रूप में गिरा जो  एक रन   बुमराह की गेंद पर  एलबीडब्ल्यू  आउट हो गए।

Breaking IPL 2022 CSK vs MI Live  मुकाबले में हुआ टॉस, चेन्नई और मुंबई ने उतारी ये प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 CSK vs MI---1-1-1-1111111

इसके बाद  चेन्नई सुपरकिंग्स ने  रितुराज गायकवाड़  (7) और  अंबाती  रायडू (10) के रूप में  विकेट गंवाया।  चेन्नई सुपरकिंग्स के  शिवम दुबे और ड्वेन ब्रावो  भी सस्ते में  आउट हुए। शिवम दुबे  10 रन बनाकर और  ड्वेन ब्रावो  12 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने  इसके बाद सिमरजीत सिंह और महेश थीक्षना के विकेट गंवाए। महेश थीक्षना बिना खाता खोले आउट हुे और  शिमरजीत सिंह  2 रन बनाकर आउट हुए।

Breaking IPL 2022 CSK vs MI Live मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

IPL 2022 CSK vs MI---1-1-1-1111111

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने  मुश्किल  वक्त में डटकर बल्लेबाजी  की । वह  33 गेंदों में    4 चौके और  दो छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के लिए   डेनियल सैम्स ने तो विकेट चटकाए। वहीं  रिले मेरेडिथ और कार्तिकेय ने 2-2 विकेट लिए  और जसप्रीत बुमराह , रमनदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

IPL 2022 CSK vs MI---1-1-1-1111111

Share this story