IPL 2022 RR VS DC राजस्थान - दिल्ली के बीच होगा आमना -सामना, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के 58वें मैच के तहत राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस रोचक होने की वजह से मुकाबला रोमांचक देखने को मिल सकता है।
IPL 2022 RR VS DC के बीच होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
वैसे तो दोनों टीमों की निगाहें प्लेऑफ में जगह बनाने पर टिकी हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।मुकाबले से पहले बड़ा सवाल है कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगी , क्या राजस्थान और दिल्ली बदलाव भी कर सकती हैं।
IPL 2022 Gujarat Titans के प्लेऑफ में पहुंचने पर कप्तान Hardik Pandya हुए खुश, दिया बड़ा बयान
राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो टीम के साथ शिमरोन हेटमायर नहीं होंगे, वह अपने बच्चे के जन्म की वजह से घर चले गए हैं । हेटमायर की जगह किसे मौका मिलेगा , यह देखना होगा, टीम के पास डैरिल मिचेल ,रासी वान डर डुसैन और जिम्मी नीशम के विकल्प हैं। राजस्थान रॉयल्स काफी संतुलित है और ऐसे में बदलाव की संभावना नहीं है।
IPL 2022 राशिद खान ने T20 में किया धमाका, अब बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो पृथ्वी शॉ बुखार के बाद ठीक होकर लौट सकते हैं ।इसके अलावा ललित यादव की जगह खतरे में है।उनकी जगह रिपल पटेल को शामिल किया जा सकता है। पृथ्वी शॉ लौटते हैं तो केएस भरत बेंच पर बैठना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को अब जलवा दिखाना होगा अगर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना है तो।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 - यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, जिमी नीशम, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 - डेविड वॉर्नर, केएस भरत, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्ट्जे और खलील अहमद।