×

  IPL 2022 KKR vs LSG कोलकाता का सामना लखनऊ से, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 के  66 वें मैच के तहत  केकेआर का सामना  गुजरात टाइटंस से होने वाला  है। दोनों टीमों के बीच    डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स  एकेडमी में भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन के तहत लखनऊ सुपरजायंट्स  प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के  करीब है।वहीं  केकेआर  के लिए प्लेऑफ की राह  बेहद मुश्किल है। लखनऊ सुपरजायंट्स 13 मैचों में    8 जीत के साथ 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

Shoaib Akhtar पर Virender Sehwag ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्या कुछ दिया वीरू ने
 

वहीं केकेआर की टीम   13 मैचों में  6 जीत के साथ  12 अंक लेकर     छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स  अगर  आज का मैच जीत जाती है तो वह प्लेऑफ का टिकट आसानी से ले लेगी,वहीं केकेआर को जीत के बाद  भी बाकी टीमों को परिणाम  पर निर्भर रहना होगा।

IPL 2022 मुंबई इंडियंस की हार के बाद भी कप्तान Rohit Sharma हैं खुश, जानिए आखिर क्यों
 

 कोलकाता  और लखनऊ के मैच से    पहले हम यहां पिच और मौसम की बात करने  वाले हैं।बता दें कि डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स  एकेडमी की पिच पर   अब तक मौजूदा आईपीएल के 19मैच  खेले गए हैं, इस मैदान पर अधिकांशता मैच हाईस्कोरिंग ही देखने को मिले हैं।

IPL 2022 Umran Malik का बड़ा कमाल, ध्वस्त किया Jasprit Bumrah का ये रिकॉर्ड
 

यहां की पिच ऐसी है जिससे बल्लेबाजों को काफी फायदा होने वाला है। पिछला मैच इस मैदान पर दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया था जहां 159 रन का स्कोर बना था। मौसम की बात की जाए तो मई के महीने में मुंबई में  गर्मी बहुत है।दिन तक  तापमान     34  डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान और शाम तक यह    29डिग्री तक हो सकता है। मुकाबला भले ही शाम के वक्त खेला जाएगा , लेकिन खिलाड़ियों को  उमस परेशान करेगी। इस मैदान पर टीमें टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेंगी।​​​​​​​​​​​​​​