×

IPL 2022 Ms Dhoni के साथ Gautam Gambhir ने शेयर की फोटो, जानिए क्या लिखा कैप्शन

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल में बीते दिन लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स  के बीच भिड़ंत हुई। मुकाबले में लखनऊ  की टीम ने जीत दर्ज की।मुकाबले के बाद  लखनऊ सुपरजायंट्स के    मेंटोर गौतम गंभीर ने  सीएसके के पूर्व कप्तान   महेंद्र सिंह धोनी से बात की । दोनों  के बीच बातचीत हुई। गौतम गंभीर ने शानदार कैप्शन  लिखते हुए धोनी के साथ फोटो शेयर भी की । 

IPL 2022 MS Dhoni का दिखा पुराना अवतार,  लखनऊ के खिलाफ जड़ा  'मॉन्स्टर छक्का', देखें VIDEO


उन्होंने कैप्शन में  लिखा,कप्तान से मिलना अच्छा रहा ।  बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी  और गौतम गंभीर के बीच मनमुटाव की ख़बरें हमेशा चर्चा में रहती हैं।  वैसे आपको बता दें कि  2011 के विश्व कप दिलाने में गंभीर और धोनी  का योगदान रहा है।

IPL 2022 KKR vs PBKS जानिए कोलकाता -पंजाब के मैच में कैसा होगा पिच और मौसम का हाल

दोनों  ने टीम इंडिया के लिए फाइनल मैच में शानदार पारी खेलीं थी। बता दें कि  महेंद्र सिंह धोनी  चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं और वह बतौर खिलाड़ी लीग  का हिस्सा हैं।वैसे  उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार खिताब दिलाने का  काम किया। गौतम गंभीर  भी आईपीएल के  सफल कप्तान रहे हैं, उन्होंने अपने नेतृत्व  में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार खिताब दिलाने का काम किया। 

IPL 2022 KKR vs PBKS कोलकाता और पंजाब दोनों टीमें करेंगी बदलाव, ऐसा हो सकता है प्लेइंग XI

क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले चुके   महेंद्र सिंह धोनी बतौर  मेंटोर  इस सीजन ही लखनऊ सुपरजायंट्स के  साथ जुड़े हैं। गौतम गंभीर   के ऊपर लखनऊ टीम की बड़ी जिम्मेदारी है।लखनऊ सुपरजायंट्स केएल राहुल की कप्तानी में ही डेब्यू कर रही है और  इस टीम की कमान  केएल राहुल के हाथों में  है। लखनऊ ने  चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर इस सीजन के पहली जीत दर्ज की है,  इससे पहले गुजरात के खिलाफ हार मिली थी।