×

IND vs BAN T20 World Cup बांग्लादेश पर रोमांचक जीत के बाद भारतीय फैंस ने किया नागिन डांस,  VIDEO हुआ वायरल
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बीते दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज करके अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है।भारत और बांग्लादेश का मैच बारिश से प्रभावित रहा और मैच का नतीजा अंतिम ओवर में निकल सका ।टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम से  जीत अपने नाम की ।भारत की  शानदार जीत से फैंस के बीच खुशी की लहर है ।

T20 World Cup के बीच IPL में हुआ बड़ा बदलाव, इस फ्रेंचाइजी ने बदला अपना कप्तान 
 

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भारतीय फैंस  जीत के बाद नागिन डांस करते हुए नजर आए हैं। इस मुकाबले में  जीत के साथ ही भारतीय टीम टी 20 विश्व कप में सुपर 12  के ग्रुप  बी  में 6  अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है ।भारत की जीत के बाद  फैं  ने इस जीत की खुशी  में स्टेडियम के बाहर नागिन डांस किया और इस  धमाकेदार मैच की जीत का जश्न मनाया।

T20 World Cup 2022 में पाक कप्तान Babar Azam की दिखी नाकामी, आंकड़े देख चौंक जाएंगे
 

सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस का नागिन डांस करते हुए वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो  में देखा जा  सकता है कि भारतीय फैंस जीत के बाद स्टेडियम  के बाहर नागिन डांस  कर  रहे हैं

PAK VS SA Live T20 WC 2022  पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 186 रनों का बड़ा लक्ष्य
 

 आपको बता  दें कि  नागिन डांस   कर जश्न मनाने का तरीका बांग्लादेश की टीम और उनके फैंस हमेशा अपनाते हैं।मुकाबले  की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी  करते हुए भारत ने   184 रनों  का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन  बारिश के ख़लल के चलते  डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से  बांग्लादेश के सामने 16 ओवर में 151 रनों  का नया लक्ष्य दिया गया, लेकिन   बांग्लादेश 145 रन बना सकी।