Samachar Nama
×

PAK VS SA Live T20 WC 2022  पाकिस्तान  ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 186 रनों का बड़ा लक्ष्य

PAK VS SA Live T20 WC 2022  -1-11111111111111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टी 20 विश्व कप 2022 में अहम मैच के तहत पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत हो रही। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच के पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित   ओवर में एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने का काम किया।

T20 World Cup 2022  बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भी टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह में है रोड़ा, जानें समीकरण
 

PAK VS SA Live T20 WC 2022 -1-111111111111.JPG

20 ओवर में 9 विकेट 185 रन बनाए। पर पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला नहीं चला और वह फिर से फ्लॉप साबित हुए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी शादाब खान ने खेली, उन्होंने 22 गेंदों में तीन चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।

PAK VS SA Live T20 WC 2022  पाकिस्तान ने  जीता टॉस , देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

PAK VS SA Live T20 WC 2022 -1-111111111111.JPG

इफ्तिखार अहमद ने  35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बिनाए। वहीं मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन की पारी खेली।पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए और 15 गेंदों में 6 रन बना सके। वहीं मोहम्मद रिजवान ने  4 चौके की मदद से  4 रन की पारी खेली। शान मसूद ने 2, मोहम्मद वसीम जूनियर और नसीम शाह खाता नहीं खेल सके।

T20 World Cup 2022 आज पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से, जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और प्लेइंग XI
 

PAK VS SA Live T20 WC 2022 -1-111111111111.JPG

दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्त्जे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। हालांकि उन्होने अपने ओवर में 41 रन खर्च किए। वेन पॉर्नेल , कगिसो रबाडा , लुंगी एंगीडी और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट चटकाए। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों के लिए आज का मैच काफी अहम है। पाकिस्तान को  सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत दर्ज करनी होगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल का टिकट लेने के लिए जीत दर्ज  करना चाहेगी।
PAK VS SA Live T20 WC 2022 -1-111111111111.JPG

Share this story