×

IPL 2022 RR के खिलाफ मैच से पहले MI के लिए आई खुशख़बरी, फैंस भी होंगे खुश

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022  में राजस्थान रॉयल्स के  खिलाफ मैच से पहले मुंबई  इंडियंस को अच्छी ख़बर मिली है।   मुंबई इंडियंस में धाकड़ बल्लेबाज की वापसी हो गई है।  टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट हो गए हैं, इस बात की जानकारी खुद  मुंबई इंडियंस  के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर  खान  ने दी ।उन्होंने कहा, सूर्यकुमार यादव रिटेन किए गए खिलाड़ी हैं

IPL 2022 Virendra Sehwag ने उड़ाया इस स्टार खिलाड़ी का मजाक, शेयर किया ये मीम
 


और इस टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं और हम सभी उनके मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं । साथ ही अगले  मैच में   सूर्यकुमार खेलेंगे या नहीं, इस पर जहीर खान ने कहा कि  सूर्यकुमार  अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। सूर्यकुमार यादव  मुंबई इंडियंस के अहम खिलाडी हैं । वह 2018 में  इस फ्रेंचाइजी के  साथ जुड़े थे ।  सूर्यकुमार यादव  का शानदार प्रदर्शन  रहा है,

IPL 2022  शादी के बाद  RCB में शामिल हुए ग्लेन मैक्सवेल, जानिए कब खेलेंगे पहला मैच

उन्होंने हर सीजन में 300 से अधिक रन बनाए हैं, 400 से ज्यादा दो बार और एक बार 500 रन बनाए हैं। वहीं नंबर 1 से नंबर 6 तक सभी स्थानों पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। जहीर खान  ने कहा, इस तरह का लचीलापन  किसी  भी टीम के लिए हमेशा फायदेमंद होता है।

IPL 2022, KKR vs PBKS कोलकाता और पंजाब के मैच को इस तरह आसानी से मोबाइल पर देख पाएंगे LIVE 

उन्होंने आगे कहा कि रणनीतिक  रुप से  आपको वह लाभहोगा और हम इसे भी देख रहे हैं।इसलिए एक संभावना है या हम जिस  स्थिति में खेल रहे हैं  और जिस स्थिति में खेलेंगे  उसके  आधार पर   हम उस तरह के  विकल्पों का चयन   कर सकते हैं ,लेकिन  इसवक्त जो कुछ भी  हमारे लिए  काम कर रहा है, हम उसपर टिके हैं। मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की  निराशजनक शुरुआत रही  और वह अब तक  पहली जीत दर्ज नहीं कर पाई है।