×

 IPL 2022 में पहली बार खेल रहे भारत के 3 युवा खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, विपक्षी टीमों के उड़ाए होश
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में कई युवा  खिलाड़ी  अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं ।वैसे हम यहां उन  3 भारतीय खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं जो इस लीग का पहली बार हिस्सा बने हैं और दमदार प्रदर्शन करके छा  गए।

IPL 2022 पंजाब किंग्स के विदेशी खिलाड़ियों ने सुनाए बॉलीवुड फिल्मों के जबरदस्त डायलॉग, VIDEO देखें 
 

आयुष  बदोनी  - लखनऊ सुपरजायंट्स  का    हिस्सा  आयुष बदोनी अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से  चर्चा में   रहे हैं ।उन्होंने टीम के लिए  मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। आयुष बदोनी ने इस सीजन के   तहत 11 मैचों में 153 रन बनाए हैं और   विकेट भी हासिल किया है।आयुष  बदोनी ने डेब्यू सीजन के तहत  जैसा प्रदर्शन किया है, उसके बाद उन्हें  जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।

Breaking IPL 2022 RR VS DC Live दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

मुकेश चौधरी- भीलवाड़ा के परदौड़ास   के रहने वाले    मुकेश चौधरी  आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स का  हिस्सा हैं।   घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले इस  खिलाडी़ ने आईपीएल के  डेब्यू सीजन में  अच्छा प्रदर्शन किया है। चेन्नई ने मुकेश को 20 लाख रुपए में   खरीदा था।उन्होने टीम के लिए  10 मैचों में 9.62 की इकोनॉमी से  13 विकेट लिए हैं। 

Breaking IPL 2022 RR VS DC Live दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
 

 तिलक वर्मा - आईपीएल 2022 से मुंबई इंडियंस भले ही बाहर हो गई लेकिन  टीम के  बल्लेबाज  तिलक वर्मा ने अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी है।  युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस सीजन के तहत  अपनी टीम के लिए  जमकर रन बनाए  हैं।तिलक वर्मा ने   आईपीएल 2022  के 11 मैचों में 334 रन बनाए हैं।उनके बल्ले से सीजन में दो बेहतरीन अर्धशतक निकले हैं।वह  कई मौकों पर  अपनी टीम के लिए अहम पारियों खेलते नजर आए हैं।